फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Subhash Chandra Bose Birth Bnniversary: Sukhwinder Singh Neha Bhasin Want to highlight Andamans local talent

Sukhwinder Singh: नेताजी की जयंती पर सुखविंदर गाएंगे देशभक्ति के गाने, बोले- यह संगीत प्रोग्राम नहीं, महायज्ञ

Sun, 22 Jan 2023 01:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 22 Jan 2023 01:49 PM IST
सार

गायक सुखविंदर सिंह और नेहा भसीन पोर्ट ब्लेयर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की  126वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने वाले हैं।

विज्ञापन
Subhash Chandra Bose Birth Bnniversary: Sukhwinder Singh Neha Bhasin Want to highlight Andamans local talent
सुखविंदर सिंह-नेहा भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर पोर्ट ब्लेयर में म्यूजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सुखविंदर सिंह और नेहा भसीन इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हैं। यहां वह अपनी सिंगिंग परफॉर्मेंस देंगे। कार्यक्रम से पहले दोनों नामी गायकों ने कहा कि वे अंडमान की स्थानीय प्रतिभाओं को उभारने की कोशिश करेंगे। बता दें कि 23 जनवरी 2023 को सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती है। इस मौके पर नेहा भसीन रविवार को परफॉर्म करेंगी। वहीं, सुखविंदर सिंह का शो महान स्वतंत्रता सेनानी के जयंती दिवस यानि 23 जनवरी को होगा।

विज्ञापन

Subhash Chandra Bose Birth Bnniversary: Sukhwinder Singh Neha Bhasin Want to highlight Andamans local talent
सुखविंदर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी परफॉर्मेंस से पहले सुखविंदर सिंह ने कहा कि वह अपने शो में स्थानीय प्रतिभाओं के साथ प्रस्तुति देने की कोशिश करेंगे। इसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। वहीं नेहा भसीन ने भी केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं से द्वीपसमूह की संस्कृति और खूबसूरती को बरकरार रखने की गुजारिश की। नेहा भसीन ने कहा, 'मैं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में लोकल सिंगिंग टैलेंट को बढ़ावा देना पसंद करूंगी, खासतौर पर यहां के लोक गायकों को आगे बढ़ाना पसंद करूंगी।'
Sushmita sen: सुष्मिता ने खरीदी मर्सिडीज कार, भाई राजीव और भाभी चारू ने दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन

Subhash Chandra Bose Birth Bnniversary: Sukhwinder Singh Neha Bhasin Want to highlight Andamans local talent
सुखविंदर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सिंगर सुखविंदर सिंह का कहना है, 'पोर्ट ब्लेयर में होने जा रहे कार्यक्रम का हिस्सा बनकर मैं बेहद खुश हूं। मेरे पास अपनी खुशी का इजहार करने के लिए शब्द नहीं हैं। यह सिर्फ एक म्यूजिक प्रोग्राम नहीं होगा, बल्कि एक महायज्ञ होगा। हर एक गाना उन महान सेनानियों को समर्पित होगा, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।' बता दें कि सुखविंदर सिंह पोर्ट ब्लेयर में सेल्यूलर जेल का भी दौरा करेंगे। सिंगर यहां स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देंगे।
Kartik Aaryan: सलमान खान ने कार्तिक आर्यन को दिया गुरु मंत्र, फिल्मों की सफलता को लेकर कही यह बात

विज्ञापन

Subhash Chandra Bose Birth Bnniversary: Sukhwinder Singh Neha Bhasin Want to highlight Andamans local talent
नेहा भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

सुखविंदर सिंह ने कहा, 'मैं कार्यक्रम में 'कर हर मैदान फतह', 'चक दे इंडिया' और 'जय हो' जैसे अपने पसंदीदा गाने गाऊंगा।' नेहा भसीन ने कहा, 'इस कार्यक्रम का हिस्सा बनना सौभाग्य और सम्मान की बात है। हम इसके लिए बेहद उत्साहित हैं।' बता दें कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर गृह मंत्रालय की तरफ से 'आजादी का अमृत महोत्सव' के बैनर तले 17 जनवरी से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। पोर्ट ब्लेयर में होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।
Jailer: इंतजार हुआ लंबा! रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' की रिलीज डेट में किया गया बदलाव, यह है वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed