{"_id":"79a84e1e-1c21-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"student-of-the-year-good-collection-in-first-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"शानदार रहा 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का वीकएंड कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शानदार रहा 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का वीकएंड कलेक्शन
- अनुराधा गोयल
Updated Mon, 22 Oct 2012 01:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं को टारगेट कर बनाई गई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में यूं तो नई स्टार कास्ट को लांच किया था लेकिन दर्शकों को ये नई स्टार कास्ट पसंद आई है। यही कारण है कि आलोचकों और समीक्षकों के मिले-जुले रिस्पांस के बाद दर्शकों ने भी इस फिल्म को अच्छी फिल्म के रूप में देखा है, इसी का परिणाम है कि इसका फिल्म का वीकेंड कलेक्शन बेहतरीन रहा।
विज्ञापन
इंडिया में 1400 स्क्रीन पर रिलीज हुई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के साथ ही बच्चों के लिए 3D और 2D में एनीमेटेड फिल्म 'दिल्ली सफारी' और एक अन्य फिल्म 'जानलेवा 555' भी रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों ने कोई खास रिस्पांस नहीं दिया। नतीजा यह रहा कि इस फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन लगभग 32.50 करोड़ के आसपास का रहा।
विज्ञापन
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का डोमेस्टिक कलेक्शन शुक्रवार का लगभग 08.50 करोड़ रहा तो शनिवार को 09.50 करोड़ के करीब पहुंच गया। वहीं रविवार को 10.75 करोड़ के आसपास पहुंच गया। कुल मिलाकर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का डोमेस्टिक कलेक्शन 28.75 करोड़ के आसपास रहा। इस फिल्म ने विदेशों में भी लगभग 4 करोड़ के आसपास कलेक्शन किया है और माना जा रहा है कि विदेशों में आने वाले दिनों में ये फिल्म लगभग 10 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी।
विज्ञापन
'दिल्ली सफारी'
19 अक्तूबर को रिलीज हुई 'दिल्ली सफारी' को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। हालांकि समीक्षकों को ये फिल्म पसंद भी आई और इसे अच्छे रिव्यू भी मिलें लेकिन निखिल आडवानी की इस फिल्म को अच्छी तरह से प्रमोशन ना होने के कारण ऑडियंस ने इस फिल्म की और ध्यान नहीं दिया। कुछेक लोगों ने इस एनीमेटेड फिल्म को देखा भी लेकिन उनकी संख्या सिर्फ 5 से 10 फीसदी ही थी।
'जानलेवा 555'
इसी दिन रिलीज हुई 'जानलेवा 555' को रिलीज के लिए ठीक तरह से ना तो थियेटर मिले ना ही समीक्षक। ऐसा माना जा रहा है कि 5 क्रीटिक्स भी ये फिल्म देखने नहीं गए। अब देखना ये है कि पहले वीकेंड पर सक्सेसफुल हुई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' पहले सप्ताह में कितना कलेक्शन का पाती है, क्या से 100 करोड़ के क्लब में यूज हो पाएगी या नहीं?