फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Student of The Year: Alia Bhatt Sidharth Malhotra and Varun Dhawan Celebrates 11 Years of Their Debut Film

Student of The Year: आलिया-सिद्धार्थ और वरुण की डेब्यू फिल्म को 11 साल पूरे, तीनों सितारों ने मनाया जश्न

Fri, 20 Oct 2023 11:56 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 20 Oct 2023 11:56 AM IST
विज्ञापन
Student of The Year: Alia Bhatt Sidharth Malhotra and Varun Dhawan Celebrates 11 Years of Their Debut Film
स्टूडेंट ऑफ द ईयर - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ष 2012 में फिल्म आई थी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर।' करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म से आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड में कदम रखे थे। आज इस फिल्म की रिलीज को 11 साल पूरे हो गए हैं। इसी के साथ इन तीनों सितारों को भी इंडस्ट्री में 11 साल हो गए हैं। इस अंतराल में तीनों ने अपने करियर में एक महत्वपूर्ण सफर तय किया है। अपनी डेब्यू फिल्म के 11 साल पूरे होने के मौके आलिया, वरुण और सिड ने सोशल मीडिया पर खुशी का इजहार किया है।

विज्ञापन

Student of The Year: Alia Bhatt Sidharth Malhotra and Varun Dhawan Celebrates 11 Years of Their Debut Film
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' को 11 साल पूरे होने के मौके पर आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फ्रॉस्टेड ग्लास पर 11 नंबर लिखते हुए एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने इसमें एक छोटा सा नोट भी साझा किया है। उन्होंने लिखा है, '11 साल.., वक्त कैसे उड़ जाता है'।
Karan Johar: करण जौहर ने बांधे आलिया भट्ट के तारीफों के पुल, बोले- मेरी पहली संतान...

विज्ञापन
विज्ञापन

Student of The Year: Alia Bhatt Sidharth Malhotra and Varun Dhawan Celebrates 11 Years of Their Debut Film
वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वरुण धवन ने भी बॉलीवुड में अपने 11 साल पूरे होने पर अपने इंस्टा स्टोरी पर फैन क्लब का एक बंडल शेयर किया है। साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वे अपनी फिल्म ‘बवाल’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड लेते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ नोट में उन्होंने लिखा, "सिनेमा में 11 साल पूरे करने के दिन बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने पर बहुत आभारी हूं'।

विज्ञापन

Student of The Year: Alia Bhatt Sidharth Malhotra and Varun Dhawan Celebrates 11 Years of Their Debut Film
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : insta

वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी बॉलीवुड में 11 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए अपने इंस्टा स्टोरी पर कुछ फैन पोस्ट शेयर किये हैं। बता दें कि करण जौहर ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड को तीन नए स्टार दिए थे। आज आलिया, वरुण और सिद्धार्थ तीनों ही बी-टाउन के बड़े स्टार्स हैं। तीनों ने ही अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बना ली है। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ‘जिगरा’ में दिखाई देंगी, जबकि वरुण धवन ‘सिटाडेल’ के इंडियन वर्जन में दिखाई देंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म ‘योद्धा’ में नजर आएंगे।

Actress: फिल्मों में अपने ससुर के साथ काम कर चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, कुछ ने पर्दे पर लड़ाए इश्क के पेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed