{"_id":"5f66bd85bd286f0cb9653074","slug":"student-of-the-year-2-actor-aditya-seal-father-dies-due-to-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के अभिनेता आदित्य सील के पिता का कोविड 19 से निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के अभिनेता आदित्य सील के पिता का कोविड 19 से निधन
Sun, 20 Sep 2020 08:01 AM IST
shrilata biswas
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 20 Sep 2020 08:01 AM IST
विज्ञापन
आदित्य सील, रवि सील
- फोटो : instagram/adityaseal
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में काम कर चुके अभिनेता आदित्य सील के पिता और निर्माता रवि सील का कोविड 19 से निधन हो गया। छह सितंबर को रवि सील का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव निकला था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 18 सितंबर को रवि सील ने दम तोड़ दिया। आदित्य सील के करीबी दोस्त ने उनके पिता के निधन की जानकारी दी।
विज्ञापन
रवि सील फिल्में प्रोड्यूस करते थे। उन्होंने कई गढ़वाली फिल्मों में अभिनय भी किया है। आदित्य पिछले कुछ दिन से काम में व्यस्त थे, साथ ही वो अपने पिता की देखभाल कर रहे थे। कोविड 19 के नियमों के बीच उन्होंने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
आदित्य मीडिया के सवालों का जवाब देने के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए। उनके एक दोस्त ने बताया कि, 'छह सितंबर को रवि अंकल का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया था। उन्हें आठ सितंबर को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें अंधेरी में कोविड 19 के विशेष इलाज के लिए ले जाया गया। 18 सिंतबर की सुबह को रवि अंकल का निधन हो गया। उनका पूरा परिवार बेहद दुखी है।'
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by Aditya Seal (@adityaseal) on