फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Stree 2 X Review Rajkummar Rao Shraddha Kapoor Pankaj Tripathi Amar Kaushik

Stree 2 X Review: दिल जीतने में कामयाब रही 'स्त्री 2', लोगों ने फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर

Thu, 15 Aug 2024 12:31 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 15 Aug 2024 12:31 AM IST
सार

स्त्री 2 लोगों को दिलों को जीतने में कामयाब रही है। फिल्म को देखने को बाद दर्शक सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइए जानते हैं यह फिल्म लोगों को कैसी लगी?

विज्ञापन
Stree 2 X Review Rajkummar Rao Shraddha Kapoor Pankaj Tripathi Amar Kaushik
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

विस्तार

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्त्री 2 ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है।  इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में सरकटे का आतंक देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने थिएटर का रुख किया। बुधवार रात को फिल्म देखने के बाद अब लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी भी शुरू कर दी हैं।  
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: हॉलीवुड का रुख क्यों नहीं करते शाहरुख खान, बॉलीवुड के बादशाह ने खुद उठाया वजह से परदा
विज्ञापन


सुपरनैचुरल यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म
अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी ने भी मुख्य भूमिका में हैं। स्त्री 2 साल  2018 की सुपरहिट फिल्म स्त्री का सीक्वल है। इस फिल्म में वरुण धवन और तमन्ना भाटिया ने भी कैमियो किया है। यह स्त्री, रूही, भेड़िया और मुंजा के बाद मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग कर रहे जमकर तारीफ
इस फिल्म को देखने के बाद दर्शक जमकर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, "स्त्री 2 की शुरुआत धमाकेदार रही... बैकग्राउंड म्यूजिक बढ़िया है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मैं इस बात से हैरान हूं कि कैसे ढेर सारे काल्पनिक किरदारों ने मुझे हंसाया, रुलाया और चीखने पर मजबूर किया...विशुद्ध मनोरंजक फिल्म।" एक अन्य यूजर ने पहले हाफ का रिव्यू देते हुए लिखा, "भाई साहब पूरा थिएटर हंस-हंसकर पागल हो गया। यह शुरू से ही बहुत अच्छी थी। सीक्वल इसी तरह से बनाया जाता है।"


इन फिल्मों से है स्त्री 2 का मुकाबला
स्त्री 2 का इंतजार लोगों को लंबे समय से था। एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने करोड़ों रुपये बटोर डाले हैं। माना जा रहा है कि बुधवार के स्पेशल शो के साथ पहले दिन की कुल कमाई 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की हो सकती है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला वेदा और खेल खेल में से है। 
Asha Parekh: 'राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित होंगी आशा पारेख, अभिनेत्री को मिलेगी इतनी धनराशि
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed