फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   story of shahrukh khan first night after marriage

शाहरुख ने कुछ यों मनाई थी गौरी के संग सुहागरात

Fri, 10 May 2013 04:58 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 10 May 2013 04:58 PM IST
विज्ञापन
story of shahrukh khan first night after marriage

शादी में हजार तरह की झंझावात झेलने के बाद शाहरुख शादी के अलगे दिन ही दिल्ली से मुंबई रवाना हो गए। शाहरुख मुंबई में एक छोटे से फ्लैट में बैचलर स्टाईल से रहते थे। वह गौरी को लेकर उसी फ्लैट में जाने वाले थे। उस समय तक उनकी 'दीवाना' फिल्म रिलीज हो चुकी थी।

विज्ञापन


उस समय शाहरुख के दोस्त बन चुके निर्देशक अजीज मिर्जा को यह अच्छा नहीं लगा कि शाहरुख शादी के बाद अपनी पहली रात बिना सुविधाओं वाले छोटे से फ्लैट में गुजारे। खासकर तब जब एक नयी-नवेली दुल्हन उनके साथ हो।
विज्ञापन


उन्होंने शाहरुख-गौरी के लिए एक होटल में दो दिन तक रहने का बंदोबस्त किया। यह उनकी तरफ से शाहरुख की शादी के लिए तोहफा था।

शादी में जाने के पहले शाहरुख 'दिल आशना है' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म की निर्देशक और प्रोड्यूसर हेमा मालिनी थीं। यह फिल्म धर्मेंद्र के प्रोडक्शन में बन रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल में रूकने बाद शाहरुख ने हेमा को यह बताने के लिए फोन किया कि वह मुंबई वापस आ गए हैं। हेमा ने बातों ही बातों में शाहरुख खान से कहा कि वह चाहें तो शूटिंग स्थल पर आ जाएं। क्योंकि वह और धर्मेंद्र शूटिंग के लिए स्टूडियो जा रहे हैं।

शाहरुख खान को लगा कि यह गौरी के लिए एक सरप्राइज हो जाएगा कि उसे हेमा मालिनी और धर्मेंद्र आर्शीवाद मिले। शाहरुख ने उत्साह के साथ वहां जाने की तैयारी की। गौरी भी हेमा से मिलने के लिए उत्साहित थीं।

शाहरुख उस स्टूडियों में शाम को पहुंच गए जहां पर 'दिल आशना है' की शूटिंग हो रही थीं। वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि धर्मेंद्र और हेमा अभी नहीं आए हैं।

स्टूडियों के एक कमरे में शाहरुख, गौरी के साथ हेमा और धर्मेंद्र का इंतजार करने लगे। बिना प्लास्तर वाले उस कमरे में लोहे की कुर्सियों में इंतजार करते उन्हें कई घंटे बीत गए।

समय बीतता गया लेकिन हेमा और धर्मेंद्र नहीं आए। हां, एक स्पॉट ब्वॉय से उनका एक फरमान जरूर आया। स्पॉट ब्वॉय ने शाहरुख से कहा "धर्मेंद्र जल्द ही यहां पहुंचने वाले हैं और उन्होंने कहा कि वह पहले से डिस्कश हो चुके सीन शूट कर लें"।

अस्सिटेंट डायरेक्टर स्टूडियों में मौजूद थे। रात के करीब 11 बजे शाहरुख शूटिंग के लिए चले गए। इस उम्मीद के साथ कि धर्मेंद्र और हेमा अभी आते ही होंगे और गौरी की उनसे मुलाकात हो जाएगी।

पर ऐसा नहीं हुआ। रात के दो बजे तक शाहरुख की यह शूटिंग चलती रही और धर्मेंद्र-हेमा नहीं आए। शाहरुख जब लौटकर उस मेकअप रूम में लौटे तो भारी-भरकम साड़ी पहने गौरी थकान से उसी कुर्सी में नींद में लुढ़क चुकी थीं।

मुश्ताक शेख द्वारा लिखी गयी शाहरुख खान की जीवनी में इस घटना का जिक्र करते हुए शाहरुख खान कहते हैं कि उस दिन मुझे खुद पर रोना आया। अपने आप और अपने फैसले पर। यह दिन इंडस्ट्री में मेरे और गौरी के लिए अपमान का दिन था। यह गौरी की सुहागरात थी जो एक घटिया से मच्छर भरे कमरे में किसी का इंतजार करते हुए कटी थी।


शाहरुख कहते हैं "मैंने गौरी को उठाया। न गौरी ने मुझसे कुछ पूछा और न ही मैने गौरी को कुछ बताया। शायद हम दोनों ही असलियत समझ चुके थे। हम दोनों टैक्सी में चुपचाप खामोशी के साथ टैक्सी में होटल वापस जा रहे थे। आज मैं इंडस्ट्री में जो कुछ भी हूं उसकी एक बड़ी वजह वह एक रात भी थी"।

शाहरुख खान के जीवन पर मुश्ताक शेख द्वारा लिखी एक किताब से साभार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed