फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   story of meena kumari

मीना कुमारी का इलाज कर रहे थे अशोक कुमार

Mon, 16 Sep 2013 07:56 AM IST
रामकृष्ण
रामकृष्ण Updated Mon, 16 Sep 2013 07:56 AM IST
विज्ञापन
story of meena kumari

फ्लैशबैक के किस्से में हम आपको मीनाकुमारी की कहानी बता रहे हैं। उनकी और अशोक कुमार की।

विज्ञापन


जिन दिनों मीनाकुमारी ने अपने शौहर कमाल अमरोही के पाली हिल स्थित आवास रेम्ब्रां से अंतिम विदा लेकर सेठ जमनालाल बजाज की ऐतिहासिक शरणस्थली जानकी कुटीर में पदार्पण किया था, उन दिनों मैं भी वहां स्थित एक दूसरी झोपड़ी में अपने मित्र शशि लखनपाल के साथ रह रहा था।

हम लोगों के झोपड़े बिलकुल आसपास थे और और कहां पर कब और कौन आ-जा रहा है, देखना आसान था। एक शाम जब मैंने पाया कि अशोक कुमार मीना की कुटिया की ओर जा रहे हैं, तो मैं भी उनके पीछे लग लिया। दादामुनि को होम्योपैथिक चिकित्सा का भी व्यापक ज्ञान था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया भी, `मीना को मैं एक को-स्टार के रूप में नहीं बल्कि एक डॉक्टर के रूप में देखने जा रहा हूं।’ सुना है कि वह बेहद बीमार हैं और उनको नियमित दवा-दारू की सख्त जरूरत है। मीना ने बड़े फीके मुखडे़ से हम लोगों का इस्तकबाल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधाधुंध मदिरा सेवन करने की वजह से उनका जिगर बेकारी के आलम तक पहुंच चुका था। दादामुनि ने उनका पूरा मुआयना किया और उनके मन-मस्तिष्क में यह बात डालने की कोशिश की कि जब तक वह अपने इस ढर्रे पर लगाम नहीं लगातीं, तब तक खुदा भी उनकी कोई मदद नहीं कर सकता।

अशोक कुमार की नसीहत को दिल से लगाते हुए मीना बोलीं, `कौन कम्बख्त ठीक होने का तलबगार है, दादामुनि? मैं तो जितना जल्दी हो सके इस दुनिया को अलविदा कर देना चाहती हूं।’


मीना कुमारी के पास दूर के रिश्ते की बुवा भी बैठी हुई थी। उनके मुंह से निकला, `अल्लाह भी कैसी दर्दनाक कहानियां बनाया करता है!’ `अल्लाह को इन मामलों में न लपेटो, फूफी। अपनी कहानियां तो हम इंसान खुद लिखते हैं, सिर्फ उसका सिनेरियो अल्लाह तैयार करता है।’ बोली थीं मीना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed