सामने आई सुल्तान की कहानी, किसी दूसरे की दुल्हन बनेगी आरफा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह जुलाई को सलमान खान-अनुष्का शर्मा स्टारर सुल्तान पर पड़े सारे पर्दे उठ जाएंगे। मगर इन दिनों फिल्म की कहानी सोशल मीडिया में लीक होने के दावे हो रहे हैं। सुल्तान की कहानी के मुख्य रूप से तीन संस्करण चर्चा में हैं। हालांकि कोई नहीं जानता सच क्या है? इधर, शूटिंग के दौरान हुई कड़ी मेहनत के बाद अपनी हालत रेप की शिकार महिला जैसी बता कर सलमान बदनामी और विरोध झेल रहे हैं। उनके माफीनामा की फैन्स समेत लाखों सिने-प्रेमी इंतजार रहे हैं। क्या सलमान द्वारा की गई संवेदनहीन टिप्पणी का बॉक्स ऑफिस पर फर्क पड़ेगा? इसका पता जल्द चल जाएगा।
परंतु जानकार मान रहे हैं कि फिल्म की जो कहानियां आ रही हैं, अगर वे सच्ची निकली तो ऐसे दर्शक जरूर अपने कदम रोक सकते हैं जो सिनेमाघर में तभी जाते हैं, जब कहानी न पता हो। निर्देशक अली अब्बास जफर की इस फिल्म में पहली बार सलमान की जोड़ी अनुष्का के साथ दिखेगी। कहानी की पृष्ठभूमि हरियाणा की है।
सोशल मीडिया में सलमान की पिछली फिल्म बजरंगी भाईजान की रिलीज पूर्व भी कहानी की कई अटकलें लगी थीं। रोचक तथ्य यह है कि सलमान विरोधी शाहरुख फैन सुल्तान की कहानियों को खूब हवा दे रहे हैं। क्या हैं ये कहानियां? जानिए.
दिल टूटने पर सुल्तान कुछ गलत कामों में लग जाता है
चीन में गोल्ड मैडल सुल्तान अली खान हरियाणा का चैंपियन पहलवान है। उसी के राज्य की महिला रेसलर आरफा को वह दिल दे बैठता है। थोड़े प्यार-मोहब्बत के बाद हालात बदलते हैं और दोनों में अनबन हो जाती है। नतीजा यह कि उनकी राहें भी जुदा हो जाती हैं।
दिल टूटने पर सुल्तान कुछ गलत कामों में लग जाता है जिससे उसकी बदनामी होती है और जिंदगी बिखर जाती है। हालात ऐसे बनते हैं कि सुल्तान राष्ट्रीय स्तर के पहलवान का दर्जा तक खो देता है। परंतु समय का पहिया घूमता है और एक मोड़ पर उसे एहसास होता है कि पहलवानी ही जिंदगी है।
उससे ही वह अपनी कमजोरियों को जीत कर सब कुछ पा सकता है। अंततः वह फिर इस खेल की तरफ मुड़ता है और चीन ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मैडल जीतता है। हीरोइन भी उसकी जिंदगी में वापस आ जाती है।
इस पर बच्चा सुल्तान पर तंज कसता है
भ्रष्ट अफसर से चैंपियन सुल्तान स्पोर्ट्स कोटे से नौकरी पाने वाला एक भ्रष्ट सरकारी कर्मचारी है जो बिना पैसा लिए किसी का काम नहीं करता। एक गरीब व्यक्ति अपने कमउम्र बेटे के साथ सुल्तान के दफ्तर में काम कराने आता है। उसके पास पैसे नहीं हैं,
इसलिए सुल्तान काम नहीं करता। इस पर बच्चा सुल्तान पर तंज कसता है कि वह अच्छा इंसान नहीं है, सिर्फ पैसे लेकर ही काम करता है। एक दिन भगवान उसे इसकी सजा देगा। बच्चे की बात सुल्तान को चुभ जाती है और वह अच्छा इंसान बनने की ठान लेता है।
वह कुश्ती को गंभीरता से लेकर देश के लिए मैडल जीतने को अपना लक्ष्य बना लेता है। इस बीच आरफा के साथ उसकी लव स्टोरी भी चलती है।
आरफा की सोच कुश्ती के प्रति सुल्तान का नजरिया बदलती है
प्यार में पहलवानी सुल्तान राज्य स्तर का साधारण पहलवान है जो कुश्ती को गंभीरता से नहीं लेता। एक दिन जब वह लड़की (अनुष्का शर्मा) को अखाड़े में लड़कों को पछाड़ते देखता है तो उसके प्यार में पड़ जाता है। उसे रिझाने की तमाम कोशिशें करता है। थोड़े नाच-गाने के बाद दोनों में प्यार हो जाता है।
आरफा की सोच कुश्ती के प्रति सुल्तान का नजरिया बदलती है और वह गंभीर हो जाता है। कड़ी मेहनत से सुल्तान और आरफा ओलंपिक खेलों के लिए क्वालिफाई करते हैं। सुल्तान गोल्ड मैडल जीतता है मगर आरफा हार जाती है।
सुल्तान आरफा से शादी करना चाहती है परंतु वह हारने के बाद टूट चुकी है। इस बीच सुल्तान कुश्ती प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने विदेश जाता है और उधर आरफा के माता-पिता उसकी शादी स्थानीय ताकतवर नेता से कराना चाहते हैं। निराश आरफा आत्महत्या कर लेती है। सुल्तान आरफा की आत्महत्या से टूट जाता है और कुश्ती छोड़ देता है। मगर दस साल बाद वह मिक्स मार्शल आर्ट्स में वापसी करता है और चैंपियन बनता है।
वह आरफा के पिता से बेटी का हाथ मांगने जाता है
आरफा के लिए मैडल सुल्तान की कहानी का एक अन्य संस्करण कहता है कि जब वह आरफा के पिता से बेटी का हाथ मांगने जाता है तो हालात उल्टे पड़ जाते हैं। पिता सुल्तान की हैसियत पर सवाल उठाता है कि एक छोटे-से पहलवान के अलावा आखिर क्या है? वह सुल्तान के सामने शर्त रखता है कि अगर वह ओलंपिक रेसलिंग में स्वर्ण पदक जीत कर दिखाए तो उसकी शादी आरफा से हो सकती है।
आरफा सुल्तान को कड़ी मेहनत कराती है और चैंपियन बनने में मदद देती है परंतु उसका पिता वादे से मुकर कर बेटी की शादी किसी और से करा देता है। इससे नाराज आरफा आत्महत्या कर लेती है। सुल्तान की जिंदगी उथल-पुथल हो जाती है।
मने शाहरुख खान बहुत पसंद है
शाहरुख का फैन! सुल्तान की शूटिंग के दौरान एक बार शाहरुख खान सलमान से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद खबर आई कि फिल्म में शाहरुख कुछेक मिनट को दिखेंगे। फिर कहा गया कि उनका सीन काट दिया गया है।
अब चर्चा है कि फिल्म में सुल्तान को शाहरुख खान का फैन बताया गया है। एक सीन में कोच सुल्तान से पूछता है: शाहरुख खान है, जो रोमांस कर रहा है...। सुल्तान कहता हैः मने शाहरुख खान बहुत पसंद है... उन्होंने एक बार लड़की की आंखों में आंखें डाल दी तो प्यार हो जाता है। कितनी कहानियां सुल्तान की?