दीपिका ने बताई रणबीर से ब्रेकअप की पूरी कहानी
दीपिका कहती है, ऐसा नहीं है कि यह सब मेरे दिमाग के पार हो चुका है। हम दोनों ही अब आगे बढ़ चुके है। इसने हम दोनों को ही और बेहतर इंसान बना दिया है। इस से मुझे सीखने को मिला है कि मुझे किसी भी इंसान या चीज से इस तरह से लगाव नहीं करना चाहिए।
मैं फूट-फूट कर रोई थी
हकीकत ये थी कि ब्रेकअप के बाद मुझे अपने आप को संभालना था। मैं अपने ब्रेक अप के बाद बहुत रोई थी। लेकिन अब मैं पहले से बेहतर इंसान हो चुकी हूँ और इसके लिए रणबीर कपूर को धन्यवाद है।"
वहीं जब उनसे उनके आज के बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के बारे में बात की गई तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "मैं ऐसी जगह पर हूँ, जहाँ मैं कुछ भी जल्दबाजी में नहीं करना चाहती। मेरे पास किसी इंसान का चुनाव करने का अवसर है। और उसके बारे में जानने के बाद ही मैं उसके साथ रिश्ते में उतरने के बारे में सोचूंगी।"
अब दीपिका किसी और के साथ
दीपिका पादुकोन अब सिंगल नहीं रहीं। इन दिनों वह रणबीर सिंह के साथ डेटिंग कर रहीं हैं। उनकी डेटिंग इतनी आगे बढ़ गई है कि कुछ समय पहले रणबीर सिंह दीपिका पादुकोन के घर रात में रुके।