फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   steven spielberg to meet indian filmmakers

भारतीय फिल्म निर्देशकों की क्लास लेंगे स्पीलबर्ग

Tue, 12 Mar 2013 12:54 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 12 Mar 2013 12:54 PM IST
विज्ञापन
 steven spielberg to meet indian filmmakers

हॉलीवुड के प्रतिष्ठित निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग मंगलवार को भारतीय सिनेमा के दिग्गजों से मुलाकात करेंगे और फिल्म निर्माण के विषय में अपने अनुभव और जानकारियां साझा करेंगे। स्पीलबर्ग अपनी ऑस्कर विजेता फिल्म 'लिंकन' की सफलता का जश्न मनाने भारत आए हुए हैं।

विज्ञापन


एक सूत्र के मुताबिक, मंगलवार को भारतीय सिनेमा जगत के दिग्गज निर्देशकों के साथ मुलाकात में स्पीलबर्ग फिल्म निर्माण से सम्बंधित विषयों पर बातें करेंगे। विशेष मुलाकात में शामिल होने वाले निर्देशकों में राजकुमार हिरानी, अनुराग कश्यप, फरहान अख्तर, जोया अख्तर, अभिषेक कपूर, हबीब फैजल, राम गोपाल वर्मा, संजय लीला भंसाली और फरहा खान सहित कई नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


मंगलवार शाम स्पीलबर्ग के सम्मान में आयोजित समारोह में आमिर खान, शाहरुख खान, फरहान, करन जौहर और अमिताभ बच्चन शामिल होंगे। रिलायंस एंटरटेनमेंट के मालिक अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी स्पीलबर्ग के भारत में ठहरने के दौरान उनके आधिकारिक मेजबान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed