फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Stars Who Owned Liquor Brands Danny Denzongpa Sanjay Dutt Ryan Reynolds Kendall Jenner Aryan Khan Nick Jonas

Actors: शराब बेचकर भी पैसा कमाते हैं ये सुपरस्टार्स, लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सेलेब्स तक शामिल

Tue, 04 Jul 2023 09:00 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 04 Jul 2023 09:00 PM IST
सार

हर बॉलीवुड या हॉलीवुड एक्टर का साइड बिजनेस होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फिल्मी सितारे लिक्योर ब्रांड के भी मालिक हैं।

विज्ञापन
Stars Who Owned Liquor Brands Danny Denzongpa Sanjay Dutt Ryan Reynolds Kendall Jenner Aryan Khan Nick Jonas
सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड/ हॉलीवुड सुपरस्टार्स फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लेते हैं। लेकिन ये सेलेब्स सिर्फ अभिनय ही नहीं बल्कि और बहुत ही जगहों से पैसा कमाते हैं। एक्टर्स का करियर कई उतार-चढ़ाव से भरा होता है। यह पक्का नहीं होता है कि फिल्मी सितारों की सभी फिल्में सुपरहिट हों। इसलिए तकरीबन हर बॉलीवुड या हॉलीवुड एक्टर का साइड बिजनेस होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फिल्मी सितारे लिक्योर ब्रांड के भी मालिक हैं। अगर नहीं हो चलिए बताते हैं इनमें किस-किस का नाम शामिल है..

विज्ञापन

Stars Who Owned Liquor Brands Danny Denzongpa Sanjay Dutt Ryan Reynolds Kendall Jenner Aryan Khan Nick Jonas
डैनी - फोटो : Social media
डैनी डेन्जोंगपा

हिंदी सिनेमा के महान खलनायकों में से एक डैनी डेन्जोंगपा किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह न केवल अपने अभिनय के लिए बल्कि अपने दमदार व्यक्तिव के लिए भी जाने जाते हैं। डैनी डेन्जोंगपा एक शराब की भठ्ठी के मालिक हैं, जो अलग-अलग तरह की वाइन बनाती है। उनमें से एक डैंग्सबर्ग बियर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Stars Who Owned Liquor Brands Danny Denzongpa Sanjay Dutt Ryan Reynolds Kendall Jenner Aryan Khan Nick Jonas
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त

बॉलीवुड के संजू बाबा यानी संजय दत्त को नशे की लत थी। यह बात किसी से छिपी नहीं है। अभिनेता ने अपने करियर के शुरुआती कई साल ड्रग्स और विस्की की भेंट चढ़ा दिए थे, जिसकी वजह से उन्हें रिहैब भी जाना पड़ा था। लेकिन, क्या आपको जानकर हैरानी होगी कि संजय दत्त एक स्कॉच विस्की ब्रांड 'द ग्लेनवॉक' के भी मालिक हैं।  

विज्ञापन

Stars Who Owned Liquor Brands Danny Denzongpa Sanjay Dutt Ryan Reynolds Kendall Jenner Aryan Khan Nick Jonas
रयान रेनॉल्ड्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रयान रेनॉल्ड्स

'डेडपूल' फिल्म में सुपरहीरो का किरदार निभाने वाले स्टार रयान रेनॉल्ड्स का नाम हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेताओं में गिना जाता है। जहां एक तरफ रयान रेनॉल्ड्स फिल्मों से कोरोड़ों की कमाई करते हैं, वहीं वह अब एक शराब के ब्रांड के मालिक भी हैं। रेयान रोनाल्ड्स ने हाल ही में 'एविएशन जिन' नाम का ब्रांड खरीदा है। यह सात अलग-अलग ब्रांड्स को संतुलित करता है।

Stars Who Owned Liquor Brands Danny Denzongpa Sanjay Dutt Ryan Reynolds Kendall Jenner Aryan Khan Nick Jonas
जॉर्ज क्लूनी

जॉर्ज क्लूनी
'ग्रैविटी', 'द डिसेंडेंट्स', 'ओशन' सीरीज और 'बैटमैन एंड रॉबिन' समेत कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुके जॉर्ज क्लूनी, दुनिया के सबसे काबिल एक्टर्स में गिने जाते हैं। वह दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं। अभिनेता जॉर्ज क्लूनी कंपनी कैसामिगोस टकीला के मालिक हैं।

Stars Who Owned Liquor Brands Danny Denzongpa Sanjay Dutt Ryan Reynolds Kendall Jenner Aryan Khan Nick Jonas
केंडल जेनर - फोटो : सोशल मीडिया
केंडल जेनर

दुनिया की सबसे मशहूर फैशन मॉडल केंडल जेनर का नाम फैशन इंडस्ट्री में बड़ी शान से लिया जाता है। वह मॉडल होने के साथ ही सोशल मीडिया स्टार भी हैं, जो खूबसूरती में अपनी बहन किम कार्दशियन को कड़ी टक्कर देती हैं। रैंप पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली केंडल जेनर एक बिजनेसवुमेन भी हैं। केंडल '818 टकीला' नाम के ब्रांड की मालकिन हैं।

Stars Who Owned Liquor Brands Danny Denzongpa Sanjay Dutt Ryan Reynolds Kendall Jenner Aryan Khan Nick Jonas
निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
निक जोनस

बॉलीवुड से हॉलीवुड आइकॉन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सिंगर और एक्टर निक जोनस करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं, जिसमें एक बड़ा शेयर उनके टकीला ब्रांड से आता है। निक जोनस 'विला वन' के मालिक हैं। 

Stars Who Owned Liquor Brands Danny Denzongpa Sanjay Dutt Ryan Reynolds Kendall Jenner Aryan Khan Nick Jonas
आर्यन खान - फोटो : social media
आर्यन खान 
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। जहां एक तरफ वह इन दिनों निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं, वहीं वह इंडस्ट्री में एंट्री लेने से पहले ही बिजनेसमैन हैं। आर्यन खान एक सफल बिजनेसमैन हैं, जो ड्व्योल वोदका के मालिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed