{"_id":"87ca8227423e1e7fbd8aa66c633d6906","slug":"stars-shilpa-shetty-kareena-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेकिन 'दूसरा' हनीमून मना कहां रहे हैं?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लेकिन 'दूसरा' हनीमून मना कहां रहे हैं?
अर्चना तिवारी/फीचर डेस्क दिल्ली
Updated Sun, 01 Dec 2013 07:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों के दौरान मीडिया में आने वाले बड़े स्टार छुट्टियों के लिए कब और कहां जाते हैं यह पूरी तरह से गोपनीय रहता है।
विज्ञापन
हमारे बॉलीवुड स्टार्स चर्चा में बने रहने के लिए स्टारडम का कोई न कोई फंडा जरूर अपनाते हैं, ताकि वे लगातार मीडिया की सुर्खियां बटोरते रहें। पर जब बात उनके पर्सनल मैटर, जैसे वेडिंग एनिवर्सरी और उसके सेलिब्रेशन की आती है, तो वह अपने फैन्स से दूर रहना ही पसंद करते हैं।
पिछले दिनों सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने अपनी शादी की पहली सालगिरह देश के बाहर जाकर मनाई। उनकी एनिवर्सरी ट्रिप इतनी गुपचुप रही कि पैपराजी भी उसका सुराग ज्यादा कुछ लगा नहीं पाए।
विज्ञापन
पैपराजी से दूर होने का फायदा ही ज्यादातर सितारों को अपनी एनिवर्सरी विदेशी जगहों पर मनाने के लिए प्रेरित करता है। स्विट्जरलैंड, स्पेन, मॉरीशस कुछेक ऐसी जगहें हैं, जहां ये जाना पसंद करते हैं। पिछले दिनों सेरोगेट पुत्र को लेकर चर्चा में रहने वाले शाहरुख और गौरी ने अभी हाल ही में अपनी शादी की सालगिरह मनाई थी।
विज्ञापन
शाहरुख जैसे सुपरस्टार की सालगिरह का चर्चा खास नहीं हुआ। वह भी तब, जब गौरी से अलगाव की खबरों के बाद उनकी घरेलू जिंदगी में अब शांति छा गई है। ऐसे में तो रीयूनियन का जश्न हर साल धूमधाम से मनाना चाहिए था।
उस पर शाहरुख को भी लंबे समय बाद `चेन्नई एक्सप्रेस' से सफलता का स्वाद मिला है। बात जो भी हो, फैमिली अफेयर के तौर पर इस जोड़े ने इस साल 26 अक्टूबर को अपनी 22वीं शादी की सालगिरह सेलिब्रेट की।
अपनी मुस्कान से लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाली जेनेलिया डिसूजा और शांत स्वभाव के रितेश भी अपनी शादी की सालगिरह पर विदेश ही भाग जाना चाहते हैं। उन्हें स्विटजरलैंड बहुत ही पसंद है। आने वाली तीन फरवरी यानी अगली शादी की सालगिरह को यह खूबसूरत जोड़ा अपनी सालगिरह मनाएंगा।
विवाहित जोड़ों में ऐष्वर्या और अभिषेक की बात न की जाए, यह शोभा नहीं देती है। एश्वर्या अभिषेक की शादी की सालगिरह अगली साल 4 अप्रैल को होगी। पिछले दिनों यह बात सामने आई थी कि वे न्यूयार्क भी जा सकते हैं। लेकिन यह जोड़ा अपनी कोई भी प्राइवेट इवेंट को सार्वजनिक नहीं करता है।
22 नवंबर को शादी की चौथी सालगिरह मनाने वाले शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा भी भीड़ से दूर गोवा पहुंच गए थे। यानी हमारे सितारे प्रोफेशनल लेवल पर अपनी चर्चाएं जारी जरूर रखते हैं, लेकिन निजी जिंदगी का निजत्व बनाए रखने में भी उस्ताद साबित होते हैं।
हां, लेकिन वेडिंग एनिवर्सरी पर स्टार जोड़ी एक दूसरे को सरप्राइज खूब देती रही है। करीना कपूर खान के बारे में कहा जाता है कि वह लंदन में शूटिंग कर रहे पति सैफ के पास सरप्राइज देने पहुंच गई थी।