फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Star Who Played Role of Air Force Officers before Hrithik Roshan Fighter look Janhvi Kapoor Ajay Devgn Kangana

Stars: पर्दे पर एयरफोर्स ऑफिसर बन गदर काट चुके ये सेलेब्स, ऋतिक रोशन से पहले रहा इनका दबदबा

Fri, 18 Aug 2023 10:08 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 18 Aug 2023 10:08 PM IST
सार

बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर फिल्म 'फाइटर' में एयर फोर्स ऑफिसर बनकर करने जा रहे हैं। लेकिन यह पहली बार नहीं है, जब किसी कलाकार ने पर्दे पर एयर फोर्स ऑफिसर का किरदार निभाया हो, इससे पहले भी कई स्टार्स ऐसा कर चुके हैं।

विज्ञापन
Star Who Played Role of Air Force Officers before Hrithik Roshan Fighter look Janhvi Kapoor Ajay Devgn Kangana
स्टार्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिनेमा की रंगीन दुनिया में हर हफ्ते दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए नई फिल्में रिलीज होती हैं। निर्माता-निर्देशक अपने हर प्रोजेक्ट के जरिए नई कहानी पेश करने की कोशिश करते हैं, जिनमें कलाकार अलग-अलग किरदार निभाते नजर आते हैं। वे कभी पुलिस, आम आदमी, कभी पहलवान तो कभी आर्मी ऑफिसर बनकर सबको हैरान करते हैं। वह अपने हर किरदार में जान फूंकने के लिए जी-जान लगा देते हैं, जिसके लिए वे कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर फिल्म 'फाइटर' में एयर फोर्स ऑफिसर बनकर करने जा रहे हैं। लेकिन यह पहली बार नहीं है, जब किसी कलाकार ने पर्दे पर एयर फोर्स ऑफिसर का किरदार निभाया हो, इससे पहले भी कई स्टार्स ऐसा कर चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं उनके बारे में... 
विज्ञापन

Star Who Played Role of Air Force Officers before Hrithik Roshan Fighter look Janhvi Kapoor Ajay Devgn Kangana
गुंजन सक्सेना में जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर फिल्म 'गुंजन सक्सेना' में एयर फोर्स ऑफिसर की भूमिका में नजर आई थीं। यह फिल्म फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित थी, जो एक भारतीय वायु सेना अधिकारी और पूर्व हेलीकॉप्टर पायलट हैं। गुंजन सक्सेना कारगिल युद्ध का हिस्सा बनने वाली दो महिला वायु सेना अधिकारियों में से एक हैं। जान्हवी कपूर ने फिल्म में अपने अभिनय से लोगों के दिलों दिमाग पर छाप छोड़ी थी। सभी ने उनके अभिनय की तारीफ की थी। वह देश की एयर फोर्स की वर्दी में खूब जंची थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Star Who Played Role of Air Force Officers before Hrithik Roshan Fighter look Janhvi Kapoor Ajay Devgn Kangana
भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन

बॉलीवुड के दमदार 'सिंघम' अजय देवगन हमेशा अपनी फिल्मों के जरिए कुछ न कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम' और 'सिंघम रिटर्न्स' में पुलिस की वर्दी पहनने वाले अजय देवगन ने फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में एयर फोर्स ऑफिसर का किरदार निभाया था। यह फिल्म आईएएफ स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक के जीवन पर आधारित थी, जिन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान 300 महिलाओं की मदद करके अपने मिशन को पूरा करने और इतिहास रचने का प्रयास किया था। फिल्म में अजय स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका ही निभाई थी। 

विज्ञापन

Star Who Played Role of Air Force Officers before Hrithik Roshan Fighter look Janhvi Kapoor Ajay Devgn Kangana
शाहिद कपूर - फोटो : social media
शाहिद कपूर

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर रोमांटिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों की कहानी के साथ-साथ समीक्षक अक्सर उनके अभिनय की भी जमकर तारीफ करते हैं। एक तरफ जहां वह 'कबीर सिंह' जैसी लव स्टोरी करने के लिए मशहूर हैं, वहीं उन्होंने एक समय में सोनम कपूर के साथ 'मौसम' जैसी सॉफ्ट प्रेम कहानी भी कर रखी है। शाहिद कपूर ने फिल्म में एयर फोर्स ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया था। 

Star Who Played Role of Air Force Officers before Hrithik Roshan Fighter look Janhvi Kapoor Ajay Devgn Kangana
वीर जारा - फोटो : social media
शाहरुख खान
पर्दे पर बहुत से किरदार निभाने वाले शाहरुख खान फिल्म 'वीर जारा' में एयरफोर्स की वर्दी पहने नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने वीर प्रताप सिंह का किरदार निभाया था, जो एयरफोर्स में स्क्वाड्रन लीडर होता है।

Star Who Played Role of Air Force Officers before Hrithik Roshan Fighter look Janhvi Kapoor Ajay Devgn Kangana
कंगना रणौत - फोटो : social media
कंगना रणौत

बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' कंगना रणौत अक्सर इंडस्ट्री के सितारों पर तंज कसने के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इसके साथ ही वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। जहां एक तरफ अभिनेत्री फिल्म 'इमरजेंसी' में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी, वहीं दूसरी तरफ वह फिल्म 'तेजस' में एयरफोर्स ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed