फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Stand up comedian Vir Das show cancelled in Bengaluru after Hindu outfits protest

Vir Das: दक्षिणपंथी संगठनों के विरोध के बीच रद्द हुआ वीर दास का शो, कॉमेडियन बोले- 'असुविधा के लिए खेद है'

Thu, 10 Nov 2022 07:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 10 Nov 2022 07:08 PM IST
सार

शहर में शुक्रवार को वीर दास का शो होने वाला था। मगर, कुछ हिंदूवादी संगठन इसका लगातार विरोध कर रहे हैं, जिसके चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है।

विज्ञापन
Stand up comedian Vir Das show cancelled in Bengaluru after Hindu outfits protest
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास लगातार चर्चा में हैं। एक बार फिर उन्हें लेकर खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वीर दास का बेंगलुरू में होने जा रहा शो रद्द कर दिया गया है। दक्षिणपंथी संगठनों के भारी विरोध के बाद शो रद्द किया गया है। आपको बता दें कि शहर में शुक्रवार को वीर दास का शो होने वाला था। मगर, कुछ हिंदूवादी संगठन इसका लगातार विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि शो के जरिए हिंदओं की धार्मिक भावना आहत होगी।

विज्ञापन

Money Laundering Case: जैकलीन फर्नांडिस की जमानत पर कल होगा फैसला, अदालत ने पूछा गिरफ्तार क्यों नहीं किया
विज्ञापन


11 नवंबर को होना था शो
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह शो 11 नवंबर 2022 को शाम साढ़े पांच बजे के लिए तय था। मगर अब शो के आयोजकों ने खुद एक बयान में इस शो के रद्द होने की पुष्टि की है। आयोजकों ने बाकायदा एक पत्र जारी कर शो के रद्द होने की बात कही है। साथ ही कॉमेडियन वीरदास ने भी इस बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती और निक के साथ शेयर की तस्वीर, यूजर्स बोले- घर में दो-दो बच्चे

वीर दास ने शेयर की पोस्ट
वीर दास ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'अपरिहार्य परिस्थितियों के चलते हम बेंगलुरू के शो को आगे बढ़ा रहे हैं। नई तारीख और जानकारी जल्द साझा की जाएंगी। असुविधा के लिए खेद है।' इसके अलावा वीर दास ने कैप्शन में लिखा है, 'जल्द बेंगलुरू में मुलाकात होगी! आपको रिफंड मिल जाएगा या फिर आप चाहें तो नई तारीखों में इसके ट्रांसफर का भी विकल्प होगा।' 

View this post on Instagram

A post shared by Vir Das (@virdas)


हिंदू जनजागृति समिति ने कही बायकॉट की बात
कॉमेडियन का कार्यक्रम रद्द किए जाने का हिंदू जनजागृति समिति ने स्वागत किया है। हिंदू जनजागृति समिति के प्रवक्ता मोहन गौड़ा ने कहा, 'कॉमेडियन ने भारत का, भारतीय महिलाओं और हिंदू धर्म का अपमान किया है। हमने शो के खिलाफ व्यालिकावल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।' उन्होंने आगे कहा, 'हिंदू संगठनों के आंदोलन के चलते यह शो रद्द कर दिया गया है। जहां भी ऐसे लोग कॉमेडी के नाम पर हिंदू धर्म का अपमान करते हैं, उनका बहिष्कार किया जाना चाहिए।'
Athiya Shetty: केएल राहुल की खराब परफॉर्मेंस पर ट्रोल हुईं आथिया, लोग बोले- थिएटर में अकेले बैठकर फिल्में..

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed