सोशल मीडिया: अभिनेता अजय देवगन ने दी राजामौली को जन्मदिन की बधाई, लिखी ये बात
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने दिग्गज फिल्म निर्देशक एस.एस. राजामौली को जन्मदिन की बधाई दी है। अजय देवगन ने ट्विटर के जरिए राजामौली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा, राजामौली आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने दिग्गज फिल्म निर्देशक एस.एस. राजामौली को जन्मदिन की बधाई दी है। अजय देवगन ने ट्विटर के जरिए राजामौली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा, राजामौली आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। यह आपके साथ काम करने और सीखने का एक यादगार अनुभव है। अभिनेता ने यह लिखते हुए राजामौली के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। अजय देवगन का यह ट्वीट 31 हजार से ज्यादा लाइक हो चुका है और तीन हजार कमेंट आ चुके हैं।
गौरतलब है कि राजामौली, मगधीरा, बाहुबली और बाहुबली-2 जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। रविवार को उनका 48वां जन्मदिन है। एस एस राजमौली का पूरा नाम कौदुरी श्रीशैला श्री राजमौली है। वह 10 अक्टूबर 1973 को रायचूर, कर्नाटक के अमरेश्वर कैंप में पैदा हुए। उनका पूरा परिवार ही फिल्मों से जुड़ा हुआ है। पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद फिल्मों की कहानियां लिखते हैं। बाहुबली 2 भी उनके पिता ने ही लिखी है। उनके पिता ने बजरंगी भाईजान की कहानी भी लिखी है। राजामौली दक्षिण भारतीय फिल्मों के बेहद लोकप्रिय और चर्चित डायरेक्टर हैं। उन्होंने फिल्मों को डायरेक्ट करने से पहले तमिल टीवी धारावाहिक भी डायरेक्ट किये हैं।
Very many happy returns of the day Rajamouli Garu🙏🏼. Its a memorable experience working & learning from you.@ssrajamouli @RRRMovie pic.twitter.com/iBtsK6HeKu
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) October 10, 2021
राजामौली ने साल 2001 में अपनी पहली फिल्म स्टूडेंट नंबर 1 डायरेक्ट की थी। जिसमें एनटीआर जुनियर और गजाला लीड रोल में थे। यह फिल्म उस साल की बड़ी हिट साबित हुई थी। उन्होंने कानून की भी पढ़ाई की है। अजय देवगन, एसएस राजामौली के साथ 'आरआरआर' फिल्म कर रहे हैं, जो कि जल्द ही रिलीज होने वाली है।