फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sriram Raghavan Meghna Gulzar Konkona Sen Sharma at Jio MAMI 21st Mumbai Film Festival 2019

मामी फिल्म फेस्टिवल में श्रीराम राघवन ने दी सलाह, फिल्मों में करियर बनाने की सोच रहे लोग जरूर पढ़ें

Mon, 14 Oct 2019 09:44 AM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 14 Oct 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
Sriram Raghavan Meghna Gulzar Konkona Sen Sharma at Jio MAMI 21st Mumbai Film Festival 2019
मामी फिल्म फेस्टिवल 2019 - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

मुंबई में चल रहे मामी फिल्म फेस्टिवल में हिंदी फिल्म जगत के कुछ दिग्गज फिल्मकारों की शिरकत देखने को मिली। इस कार्यक्रम में मेघना गुलजार, अमर कौशिक, अमित शर्मा, सिद्वार्थ आनंद, कोंकणा सेन शर्मा और श्रीराम राघवन पहुंचे। फिल्ममेकर्स के अनुभव को करीब से जानने और उनकी बेशकीमती सीख हासिल करने के लिए देशभर के युवा निर्देशक और लेखक मामी फिल्म फेस्टिवल की इस पहल का रविवार को हिस्सा बने।  

विज्ञापन


इस खास मौके पर फिल्ममेकर्स ने युवाओं को कुछ सीख भी  दी। मेघना गुलजार और अमित शर्मा ने कहा कि अगर आप इस इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने की सोच रहे हैं तो आपको धैर्य बनाए रखने की बहुत जरूरत है। अमर कौशिक ने कहा अपने काम  के साथ हमेशा ईमानदारी बरतें और सच्चाई के साथ काम करें। अक्सर हम एक फिल्म में असिस्ट करने के बाद ही सोच लेते हैं कि हम निर्देशक बनने के लिए तैयार हैं वैसा रवैया अपने प्रोफेशनल लाइफ में नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं सिद्वार्थ आनंद और कोंकणा सेन शर्मा ने कहा कि  सिनेमा जगत दूर से तो बहुत ही चकाचौंध भरी दिखती है लेकिन असल में यह अंदर से बहुत ही कठोर है। किसी और फील्ड में तो आपको बैकअप आसानी से मिल सकता है लेकिन इस इंडस्ट्री में अगर आप एक बार फ्लॉप होते हैं तो फिर खाने के भी लाले पड़ जाते हैं। तो इस फील्ड में आने से पहले आप अपने पीछे ऐसा इंतजाम जरूर कर लें कि आप अपना और अपने परिवार का पेट जरूर भर सकें। श्रीराम राघवन ने कहा कि कोई दूसरा आप के साथ कठोर रवैये से पेश आए उससे पहले आप खुद के साथ कठोर हो जाइए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में फिल्मकारों से यह भी पूछा गया कि क्या आप किसी लेखक की स्क्रिप्ट पर हुबहू फिल्म बनाना पसंद करेंगे या फिर उसे अपने हिसाब से बदलेंगे तो सिद्वार्थ ने कहा कि फिल्म बचना ऐ हसीनो की स्क्रिप्ट मेरी नहीं थी लेकिन मैंने उसपर बिना कोई छेड़-छाड़ किए फिल्म बनाई । वहीं दूसरे फिल्मकारों ने बताया कि सभी निर्देशक लेखको की स्क्रिप्ट का स्वागत करते हैं। अगर कोई कहानी पसंद आती है तो उसपर फिल्म भी बनाते हैं। हालांकि सिर्फ एक बात पर ध्यान देने की जरुरत है कि जब भी कोई स्क्रिप्ट भेजे तो उसे संक्षेप में लिख कर भेंजे ताकि हमें स्क्रिप्ट पढ़ने में अधिक समय नहीं लगे। साथ ही यह भी जरूर ध्यान रखें कि निर्देशकों को वैसी ही स्क्रिप्ट ना भेजे जिसपर वह पहले ही फिल्म बना चुके हों।  


निर्देशको ने सीख देने के साथ दर्शकों को यह भी बताया कि आज के समय में आप हमें भी अपनी स्क्रिप्ट इमेल के जरिए भेज सकते हैं साथ ही आप हमारे ऑफिस और प्रोडक्शन हाउस में भी अपनी स्क्रिप्ट जमा करवा सकते हैं। अगर कहानी पसंद आई तो उसपर सोचा जा सकता है।    

पढ़ें: बेटी के सामने गोविंदा ने की दोबारा शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटोज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed