{"_id":"f8b99a16-dc95-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"sridevi-will-dance-with-prabhu-deva","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु देवा के साथ डांस करेंगी श्रीदेवी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रभु देवा के साथ डांस करेंगी श्रीदेवी
मुंबई
Updated Mon, 24 Jun 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधुरी दीक्षित के बाद अब कोरियोग्राफर, अभिनेता और निर्देशक प्रभु देवा के साथ ताल से ताल श्रीदेवी मिलाती नजर आएंगी, लेकिन किसी फिल्म में नहीं बल्कि यह नजारा आईफा एवार्डस के मंच पर होगा।
विज्ञापन
श्रीदेवी, प्रभुदेवा के नृत्य निर्देशन में अपने लोकप्रिय डांस नंबर 'मिस्टर इंडिया' के 'हवा हवाई', 'चालबाज' के गाने 'ना जाने कहां से आई है...' पर थिरकती नजर आएंगी।
विज्ञापन
वैसे आइफा समारोह में इस बार भारतीय सिनेमा के 100 वर्ष पूरे होने की झलक देखने को मिलेगी।
गौरतलब है कि प्रभु देवा श्रीदेवी के प्रशंसक रहे हैं। वह भी बहुत खुश हैं कि उन्हें देर से ही सही श्रीदेवी को डांस सीखाने का मौका मिल ही गया।