{"_id":"c851f8f85bce53d77efb4c7a6a172f75","slug":"sridevi-calls-boney-kapoor-papa","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में: श्रीदेवी के पापा और पति का कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चर्चा में: श्रीदेवी के पापा और पति का कनेक्शन
अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 11 Sep 2013 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों फिल्मी गलियारों में श्रीदेवी के पापा और बोनी कपूर के अजीब से कनेक्शन पर खूब चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
*श्रीदेवी का एक राज सामने आया है। यूं तो महिलाएं अपने प्रेमी या पति को किसी प्यार के किसी न किसी संबोधन से बुलाती हैं, लेकिन श्री का संबोधन कुछ अनोखा ही है। वह अपने पति बोनी कपूर को प्यार से ‘पापा’ कहती हैं। आप सोचेंगे जब श्री बोनी को ऐसे बुलाती हैं तो उनकी बेटियां अपने पिता को क्या कहती होंगी? जी हां, वे भी उन्हें ‘पापा’ ही बुलाती हैं।
*यूं तो शाहरुख खान अच्छे अच्छों की नींद उड़ा देते हैं, लेकिन इन दिनों दुबई में फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की शूटिंग करते हुए खुद उनकी नींद उड़ी हुई है। कारण है सोनू सूद के सिक्स पैक्स! फिल्म में फिट दिखने के लिए अब शाहरुख ने खुद सोनू से मदद मांगी है और उनकी देखरेख में हर दिन दो घंटे जिम में बिता रहे हैं। सच है कि बादशाह को भी सबक सिखाने वाला कोई मिल ही जाता है।
विज्ञापन
*शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘जंजीर’ का बॉक्स ऑफिस पर इतना बुरा हाल है कि जानकार बजट को देखते हुए उसे साल की सबसे सुपर फ्लॉप फिल्म बता रहे हैं। साउथ के सुपरस्टार राम चरन तेजा के लिए इससे बुरी खबर नहीं हो सकती। जो लोग फिल्म की रिलीज से पहले उन्हें करोड़ों में साइन करने की बातें कर रहे थे, अब उनसे नजरें चुरा रहे हैं।
विज्ञापन
*सनी लियोनी और करिश्मा ताना फिल्म ‘टीना और लोलो’ में साथ एक्शन करती तो दिखेंगी ही, एक साथ वे पर्दे पर बिकनी में भी नजर आएंगी। चर्चा है कि खुद सनी फिल्म के ऐसी दृश्यों के लिए अमेरिका से बिकनी लेकर आई हैं! देखना रोचक होगा कि पोर्न फिल्म की हीरोइन को देसी करिश्मा बिकनी में कितनी टक्कर दे पाती हैं।