{"_id":"596386be4f1c1bd1528b471f","slug":"sridevi-and-sanjay-dutt-to-reunite-for-abhishek-varman-film-after-25-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या 25 साल बाद फिर दिखेगी श्रीदेवी और संजय दत्त की जोड़ी?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या 25 साल बाद फिर दिखेगी श्रीदेवी और संजय दत्त की जोड़ी?
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Mon, 10 Jul 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
संजय दत्त और श्रीदेवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी और संजय दत्त ने अपनी जिंदगी में केवल एक बार साथ काम किया है। 25 साल पहले दोनों गुमराह फिल्म में साथ दिखाई दिए थे और अब खबरों की मानें तो दोनों फिर एक फिल्म में साथ काम कर सकते हैं।
डायरेक्टर अभिषेक वर्मन अपनी आने वाली फिल्म में दोनों को कास्ट कर सकते हैं। मुंबई मिरर के अनुसार इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट, वरुण धवन और सोनाक्षी सिन्हा को पहले ही साइन किया जा चुका है। वहीं श्रीदेवी भी फिल्म के लिए 6 महीने पहले ही हामी भर चुकी हैं। अब लेटेस्ट खबरों के मुताबिक संजय भी फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं। अगर ये वाकई में होता है तो फैंस 25 साल बाद श्रीदेवी और संजय को साथ में देखेंगे।
इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे। ये फिल्म उनके पिता यश जौहर का सपना था। फिल्म की कहानी पार्टिशन पर आधारित होगी और एक ड्रामा फिल्म होगी। दोनों की फिल्मों की बात करें तो श्रीदेवी की हाल ही में रिलीज हुई 'मॉम' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। वहीं संजय दत्त तिग्मांशु धूलिया की 'साहिब, बीवी और गैंगस्टर' के तीसरे पार्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं।