फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sreeleela lively dance at Kartik Aaryan family party sparks dating rumours Viral Video on social media report?

Sreeleela-Kartik: क्या एक-दूजे को डेट कर रहे हैं कार्तिक-श्रीलीला? अभिनेत्री ने फैमिली पार्टी में किया डांस

Tue, 04 Mar 2025 05:45 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 04 Mar 2025 05:45 PM IST
सार

Sreeleela-Kartik Aaryan: कार्तिक ऑर्यन की फैमिली पार्टी में श्रीलीला ने जमकर किया डांस। इस वीडियो के वायरल होते ही दोनों स्टार्स की डेटिंग की अफवाहें सामने आने लगी हैं। आइए जानते हैं पूरा सच...  

विज्ञापन
Sreeleela lively dance at Kartik Aaryan family party sparks dating rumours Viral Video on social media report?
क्या एक-दूजे को डेट कर रहे हैं श्रीलीला-कार्तिक - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan, sreeleela14

विस्तार

पुष्पा 2 में किसिक गाने में अपनी डांसिंग स्किल्स से सभी का दिल जीत चुकी श्रीलीला ने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फैमिली पार्टी में शिरकत की और वहां जमकर डांस भी किया। अब श्रीलीला का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 

श्रीलीला ने किया डांस
साउथ अभिनेत्री श्रीलीला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह जमकर डांस करती नजर आ रही हैं और साथ ही वहीं पर मौजूद कार्तिक उनका वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो कार्तिक की फैमिली पार्टी का है, जिसमें दोनों के चेहरे पर एक-दूसरे की प्रजेंस की खुशी साफ झलक रही है। श्रीलीला का खुशी से नाचते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिससे इन दोनों की डेटिंग की अफवाहों को हवा मिल रही है। कथित तौर पर यह पार्टी कार्तिक की बहन से संबंधित एक जश्न था।
Sreeleela at kartik aaryan's sister celebration
byu/Medium_Bicycle_1004 inBollyBlindsNGossip
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्त कलंदर गाने पर किया डांस
रेडिट के शेयर किए हुए इस वीडियो में श्रीलीला ने मस्त कलंदर गाने पर डांस किया। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि श्रीलीला पार्टी में मौजूद बाकी सभी लोगों के साथ डांस कर रही हैं। वहीं पीछे कार्तिक आर्यन की हंसी साफ सुनाई दे रही है। दरअसल, यह पार्टी कार्तीक की बहन कृतिका तिवारी के लिए थी, जिन्होंने हाल ही में अपनी मेडिकल डिग्री हासिल की है और अब वह एक डॉक्टर बन गई हैं। 
विज्ञापन

एक अनाम फिल्म में साथ नजर आएंगे श्रीलीला और कार्तिक
साउथ अभिनेत्री श्रीलीला और कार्तिक आर्यन एक साथ एक अनाम फिल्म में नजर आने वाली हैं। वैसे यह आगामी फिल्म श्रीलीला की बॉलीवुड डेब्यू होगी। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित इस फिल्म का टीजर पिछले महीने रिलीज किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed