{"_id":"612683e68ebc3e79ff1cb04c","slug":"spider-man-no-way-home-first-day-global-trailer-views-smash-avengers-endgame-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"'स्पाइडरमैन नो वे होम' ने बनाया यूट्यूब पर नया रिकॉर्ड, 'एवेंजर्स एंडगेम' को भी पीछे छोड़ा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'स्पाइडरमैन नो वे होम' ने बनाया यूट्यूब पर नया रिकॉर्ड, 'एवेंजर्स एंडगेम' को भी पीछे छोड़ा
Wed, 25 Aug 2021 11:24 PM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:24 PM IST
सार
स्पाइडर-मैन: नो वे होम (Spider-Man: No Way Home Trailer) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हालांकि फिल्म का ट्रेलर एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर लीक हो गया था।
विज्ञापन
स्पाइडर-मैन: नो वे होम
- फोटो : Instagram
विस्तार
स्पाइडर-मैन: नो वे होम (Spider-Man: No Way Home Trailer) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हालांकि फिल्म का ट्रेलर एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर लीक हो गया था। लेकिन अब इसका ऑफिशल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर में स्पाइडर-मैन के अलावा डॉक्टर स्ट्रेंज (Doctor Strange) भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
स्पाइडर-मैन: नो वे होम (Spider-Man: No Way Home Trailer) की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम खत्म हुई थी। ट्रेलर में दिखाया गया है कि स्पाइडर की पहचान सबको पता चल चुकी है। पुलिस से भी उनसे पूछताछ कर रही है। पीटर पार्कर चाहता है कि डॉक्टर स्ट्रेंज दुनिया के दिमाग से अपने जादू से यह बात निकाल दे कि पीटर पार्कर कौन है। इस तरह फिल्म में नया मोड़ देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
फिल्म इस साल क्रिसमस के आस-पास सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर तेजी से वायरल हो रहा है। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन