{"_id":"63095fa6-6f62-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"special-screening-of-special-26-before-release-for-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलीज से पहले सीबीआई अधिकारी देखेंगे 'स्पेशल 26'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज से पहले सीबीआई अधिकारी देखेंगे 'स्पेशल 26'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 05 Feb 2013 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों फिल्म विवादों का मौसम है। पता नहीं कौन सी फिल्म के किस दृश्य से कौन आहत हो जाए। फिल्म 'विश्वरूपम' के बाद हर फिल्मकार इस बारे में पहले से ही संवेदनशील हो गया है। इस शुक्रवार यानी कि आठ फरवरी को रिलीज हो रही फिल्म 'स्पेशल 26' को विवादों से बचाने के लिए फिल्म पहले सीबीआई अधिकारियों को दिखायी जाएगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि यह फिल्म सीबीआई अधिकारियों की कार्यशैली पर केंद्रित है। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडेय कर रहे हैं। नीरज इसके पहले 'ए वेनडस डे' फिल्म बना चुके हैं। फिल्म रिलीज के बाद कोई विवाद न हो इसके लिए नीरज सीबीआई अधिकारियों को रिलीज से पहले ही यह फिल्म दिखा देना चाहते हैं। इसके लिए रिलीज से एक दिन पहले यानी कि सात फरवरी को सीबीआई अधिकारियों के लिए फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग रखी गयी है। इस स्क्रीनिंग में पूर्व सीबीआई अधिकारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
नीरज पांडेय ने कहा कि हालांकि फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं हैं, फिर भी हम इसे सीबीआई के अधिकारियों को दिखाना चाहते हैं। यह फिल्म ठगों के ऐसे गिरोह पर केंद्रित है जो फर्जी सीबीआई बनकर भ्रष्ट नेताओं और अफसरों के घरों पर छापे डालते हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अनुपम खेर, जिमी शेरगिल, मनोज बाजपेई और काजल अग्रवाल की मुख्य भूमिका है।
विज्ञापन