फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   South vs Bollywood: SS Rajamouli big Statement after win Golden Globe award 2023 says RRR not a Bollywood film

South vs Bollywood: गोल्डन ग्लोब जीतते ही बदले राजामौली के तेवर? बोले- बॉलीवुड फिल्म नहीं 'आरआरआर'

Sat, 14 Jan 2023 02:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 14 Jan 2023 02:11 PM IST
सार

राजामौली के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा बरपा हुआ है। लोग राजामौली की आलोचना कर रहे हैं।

विज्ञापन
South vs Bollywood: SS Rajamouli big Statement after win Golden Globe award 2023 says RRR not a Bollywood film
आरआरआर-एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' ने देश ही नहीं, दुनियाभर में धूम मचाई है। भारत के हिंदी पट्टी इलाके में इस फिल्म को दर्शकों ने जबरदस्त तरीके से सराहा। वहीं, हाल ही में हुए 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में फिल्म ने सफलता की नई कहानी लिखी। गौरतलब है कि बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग की श्रेणी में फिल्म के 'नाटू नाटू' गाने को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिला है। हर तरफ राजमौली की तारीफ हो रही है। मगर, इस बीच राजामौली के एक बयान पर हंगामा बरपा हुआ है। राजामौली का कहना है कि 'आरआरआर' बॉलीवुड फिल्म नहीं है। दिग्गज निर्देशक के इस बयान ने एक बार फिर बॉलीवुड बनाम दक्षिण की बहस छेड़ दी है। हालांकि, इस बयान की क्या सच्चाई है, आइए जानते हैं...

विज्ञापन

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा की अगली फिल्म का एलान, पुलिस वाले का रोल निभाते आएंगे नजर?

विज्ञापन

South vs Bollywood: SS Rajamouli big Statement after win Golden Globe award 2023 says RRR not a Bollywood film
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

एसएस राजामौली ने डायरेक्टर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका के साथ अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के मौके पर बात की। कहा जा रहा है कि इस फिल्म पर बात करते हुए राजामौली ने कहा कि 'आरआरआर' बॉलीवुड फिल्म नहीं है। यह भारत के दक्षिण की एक तेलुगू फिल्म है, जहां से मैं आता हूं। लेकिन, मैं फिल्म को रोकने और आपको म्यूजिक और डांस दिखाने के लिए नहीं बल्कि फिल्म की कहानी आगे बढ़ाने के लिए गाने का इस्तेमाल करता हूं। अगर फिल्म के आखिर में आप कहते हैं कि मुझे तीन घंटे पता नहीं चले तो मुझे पता है कि मैं एक सफल फिल्म निर्माता हूं।'
Bigg Boss 16: श्रीजिता हुईं बिग बॉस के घर से बेघर, अब्दू की विदाई पर फूट-फूटकर रोए कंटेस्टेंट

विज्ञापन

South vs Bollywood: SS Rajamouli big Statement after win Golden Globe award 2023 says RRR not a Bollywood film
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजामौली के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा बरपा हुआ है। लोग राजामौली की आलोचना कर रहे हैं। वहीं, 'नाटू नाटू' गाने को भी साधारण करार दे रहे हैं। वैसे हम आपको बता दें कि राजामौली ने यह बात क्षेत्रवाद की भावना से नहीं कही है। फिल्म निर्देशक ने अपनी फिल्म का परिचय देते हुए इस बात का जिक्र किया। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी इसी बात का एक क्लिप वायरल कर दिया है। लेकिन, पूरी बात सुनने के बाद पूरा मामला साफ हो जाएगा। राजामौली बॉलीवुड और साउथ फिल्म का अंतर समझाने के लिए यह कहते नजरआ रहे हैं कि, 'आप में से कुछ लोगों ने इंडियन फिल्में देखी होंगी। उनमें गाने और फाइट सीक्वेंस होते हैं। वो आपको इस फिल्म में भी देखने को मिलेगा। फर्क बस ये है कि ये बॉलीवुड मूवी नहीं है। ये एक तेलुगु फिल्म है, जो कि साउथ इंडिया से आती है, जहां से मैं आता हूं।' इसके आगे उन्होंने अपनी बात स्पष्ट की है।

विज्ञापन

South vs Bollywood: SS Rajamouli big Statement after win Golden Globe award 2023 says RRR not a Bollywood film
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में, एसएस राजामौली की 'आरआरआर' से 'नाटू नाटू' गाने ने 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में बेस्ट गाने (मोशन पिक्चर) का अवॉर्ड जीता है। यह गाना राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है, जिन्होंने फिल्म में लीड रोल प्ले किया है।
SS Rajamouli: अमेरिकी निर्माता-निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग से मिले राजामौली, बोले- 'भगवान से हुई मुलाकात'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed