फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   South Superstar Pawan Kalyan tested covid19 positive quarantined himself in farmhouse

कोरोना की चपेट में आए दक्षिण के सुपरस्टार पवन कल्याण, फॉर्महाउस में खुद को किया क्वारंटीन

Fri, 16 Apr 2021 05:58 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 16 Apr 2021 05:58 PM IST
सार

  • कोरोना की चपेट में आए साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण
  • फार्महाउस में पवन ने खुद को किया क्वारंटीन
  • चिरंजीवी रख रहे है भाई के सेहत का ध्यान

विज्ञापन
South Superstar Pawan Kalyan tested covid19 positive quarantined himself in farmhouse
पवन कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से पांव पसार रही है और मनोरंजन जगत इसकी चपेट में आ रहा है। बॉलीवुड, टीवी जगत, दक्षिण सिनेमा से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक के कई कलाकार अब तक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसी बीच खबर आई है कि साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उनके टीम ने सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी साझा की है।
विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि पवन कल्याणा ने कोरोना टेस्ट करवाया है और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। यहां तक कि ये भी कहा गया कि पवन सिर्फ फेफेड़े के संक्रमण से पीड़ित हैं। वहीं अब उनकी टीम ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि पवन कल्याणआ कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
विज्ञापन


पवन  अपने फॉर्महाउस में ही क्वारंटीन में हैं जहां डॉक्टर्स उनकी सेहत का ख्याल रख रहे हैं। पवन के स्वास्थ्य को लेकर जारी किए गए स्टेटमेंट में कहा गया कि, '3 अप्रैल को पवन ने तिरुपति की पदयात्रा में हिस्सा लिया था और जबसे वो हैदराबाद लौटे हैं तब से वो बीमार महसूस कर रहे हैं। जब उनकी कोरोना जांच कराई गई तब रिपोर्ट निगेटिव आई थी और जब दोबारा जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई'।
विज्ञापन
विज्ञापन




View this post on Instagram

A post shared by Pawan Kalyan (@pawankalyan.k)



अभिनेता की टीम ने बताया कि उनके भाई चिरंजीवी और पत्नी सुरेखा उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फॉर्महाउस में ही पवन के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा रहा है। उनके शरीर में दर्द बना हुआ है। हालांकि पवन ने खुद भी स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि,  'मैं ठीक हूं और स्थिति अच्छी है। मैं इससे लड़ूंगा और बहुत जल्द ठीक हो जाऊंगा'।

बता दें कि पवन कल्याणा की राजनीतिक  पार्टी जनसेना के कई सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इसके बाद पवन ने खुद को क्वारंटीन कर लिया था।इस मामले में जनसेना पार्टी की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया था।इस बयान में लिखा गया, 'जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण के मुख्य अधिकारी, सुरक्षा और व्यक्तिगत कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। डॉक्टरों की सलाह पर पवन कल्याण जी ने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है। पिछले एक सप्ताह से एक के बाद एक मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed