फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   south kannada veteran actress prathima devi passes away at 88 due to health issues

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री प्रतिमा देवी का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Wed, 07 Apr 2021 11:15 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Wed, 07 Apr 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
south kannada veteran actress prathima devi passes away at 88 due to health issues
प्रतिमा देवी - फोटो : Social media

दक्षिण में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री प्रतिमा देवी का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह बीमार थीं और खराब स्वास्थ्य के बाद 6 अप्रैल को उन्होंने को अलविदा कह दिया। जानकारी के अनुसार अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को दिवंगत पति के घर मैसूर ले जाया गया।

विज्ञापन


बता दें कि प्रतिमा देवी ने अपने करियर में 60 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उनकी आखिरी फिल्म ‘रमा शमा भामा’ थी, जो 2005 में रिलीज हुई थी। वे दक्षिण की पुरानी अभिनेत्रियों में से एक थीं। प्रतिमा देवी ने अपना फिल्म डेब्यू 1947 में ‘कृष्ण लीला’ नाम की फिल्म से किया था। इसके बाद साल 1951 में उन्होंने ‘जगनमोहिनी’ नाम की एक फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन


‘जगनमोहिनी’ पहली कन्नड़ फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर लगातार 100 दिन पूरे किए थे। प्रतिमा देवी को कर्नाटक सरकार द्वारा 2000-01 के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। बता दें कि अभिनेत्री की शादी साउथ निर्देशक शंकर से हुई थी। उनके बेटे राजेंद्र सिंह भी एक फिल्म डायरेक्टर हैं और बेटी विजयलक्ष्मी सिंह अभिनेत्री व फिल्म निर्माता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिमा देवी ने अपने अभिनय के सपने को पूरा करने के लिए घर छोड़ दिया था। एक्टिंग के प्रति उनमें इतना जुनून था कि महज 11 साल की उम्र में इसे पूरा करने के लिए कोशिशें शुरू कर दी थीं। इसलिए वह अपने घर उडूपी से निकल गई थीं। सिर्फ 13 साल की उम्र में उन्होंने सिनेमा में एंट्री भी ले ली थी। इतनी कम उम्र में उन्हें पहली फिल्म ‘कृष्ण लीला’ मिली थी।


लोकप्रिय अभिनेत्री प्रतिमा देवी के निधन की खबर सुनकर इंडस्ट्री के लोग व फैंस दुखी हैं और सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा ‘यह जानकर दुखी हूं कि प्रतिमा देवी अब नहीं रहीं। वह अच्छी इंसान और मददगार थीं।’ बता दें कि दिग्गज अभिनेत्री के तीन बच्चे एसवी राजेंद्र सिंह, बाबू और विजयलक्ष्मी सिंह हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed