फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   South Indian actress Soundarya exposes a professor who sent her obscene text message

शर्मनाकः कॉलेज के प्रोफेसर ने सौंदर्या को भेजे अश्लील मैसेज, अभिनेत्री ने स्क्रीनशॉट साझा कर लगाई क्लास

Sun, 16 May 2021 02:26 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 16 May 2021 02:26 PM IST
सार

  • दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और गायिका सौंदर्या को प्रोफेसर ने भेजे अश्लील मैसेज
  • अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर साझा किया मैसेज का स्क्रीनशॉट
  • 'कबाली' और 'मास्टर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं सौंदर्या

विज्ञापन
South Indian actress Soundarya exposes a professor who sent her obscene text message
सौंदर्या - फोटो : Instagram

विस्तार

एक तरफ देश में कोरोना का कहर जारी है और लोग खुद को सुरक्षित रखने का उपाय कर रहे हैं तो वहीं कुछ अश्लील लोग ऐसे भी हैं जो ऐसे समय में भी अपनी घटिया मानसिकता का प्रदर्शन कर रहे हैं। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और गायिका सौंदर्या ने हाल ही में बताया कि एक कॉलेज के लेक्चरर ने उन्हें अश्लील मैसेज भेजे हैं और उनका उत्पीड़न किया है। सौंदर्या को इस बात से काफी दुख पहुंचा है। उन्हें सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि एक कॉलेज के लेक्चरर होने के बाद भी शख्स ने बेहद शर्मनाक टिप्पणियां की हैं। हालांकि सौंदर्या भी इस मामले पर चुप नहीं बैठीं और उन्होंने उस शख्स के मैसेज का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। साथ ही उन्होंने लेक्चरर को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक भी कर दिया।

विज्ञापन


सौंदर्या ने सोशल मीडिया पर शख्स के मैसेज का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, 'ये प्रोफेसर हैं जो महिलाओं से इस तरह की बात करते हैं। ये बहुत ही शर्म की बात है। उसकी प्रोफाइल बता रही है को वो मदुरई में प्रोफेसर हैं। मुझे तो उस कॉलेज की लड़कियों की चिंता हो गई है। मैं उम्मीद करती हूं कि उस कॉलेज की लड़कियां सुरक्षित होंगी'।

विज्ञापन

South Indian actress Soundarya exposes a professor who sent her obscene text message
सौंदर्या - फोटो : Instagram

बता दें कि सौंदर्या ने मनचले प्रोफेसर के खिलाफ तुरंत एक्शन लेते हुए उसे ब्लॉक कर दिया और उसकी सच्चाई भी सोशल मीडिया पर साझा कर दी जिससे बाकी लोग भी सचेत रहे। सोशल मीडिया पर सौंदर्या की शख्स की इस हरकत की सच्चाई सामने लाने के लिए तारीफ की जा रही। आम लोगों के साथ साथ कई बार सितारे भी ऐसी अश्लील हरकतों का शिकार हो जाते हैं ऐसे में सौंदर्या ने अपने इस कदम से बताया है कि किसी भी लड़की को डरना नहीं चाहिए और समाज में ऐसे लोगों का पर्दाफाश कर देना चाहिए।




सौंदर्या के करियर की बात करें तो वो नंदकुमार विजयन टेलीविजन पर कोई शोज कर चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत सुपर सिंगर शो में कंटेस्टेंट के रूप में की थी। इसके बाद फिल्म 'कबाली' से उन्होंने फिल्मों में डेब्यू किया था। इसमें वो पब सिंगर के किरदार में नजर आईं थीं। सौंदर्या आखिरी बार फिल्म 'मास्टर' में नजर आईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed