फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   south film maker Nayana Sooryan passed away

30 साल की फिल्ममेकर नयना सोरियन का निधन, डायरेक्टर की मौत से चल रही थीं परेशान

Mon, 25 Feb 2019 08:44 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 25 Feb 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
south film maker Nayana Sooryan passed away
Nayana Sooryan, - फोटो : Nayana Sooryan
साउथ सिनेमा की फिल्ममेकर नयना सोरियन का 30 साल की उम्र में निधन हो गया है। खबरों की मानें तो वह काफी दिनों से अपनी निजी जिंदगी और डायरेक्टर लेनिन राजेंद्रन की मौत को लेकर परेशान थीं। वह लेनिन राजेंद्रन के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करती थीं। बताया जा रहा है कि नयना सोरियन का शव तिरुवनंतपुरम के एक मेडिकल कॉलेज में मिला। उनके निधन की खबर दोस्तों द्वारा मिली।
विज्ञापन


बीते महीने लेनिन राजेंद्रन का 40 साल की उम्र में निधन हुआ था। उनके निधन के बाद से ही नयना सोरियन काफी परेशान चल रही थीं। उनके जन्मदिन पर जब दोस्तों और घरवालों ने फोन किया और किसी ने फोन नहीं उठाया तो सब घबरा गए। इसके बाद नयना सोरियन की दोस्त मेरिन मैथ्यू उनके घर पहुंची। इसके बाद एक-एक करके नयना सोरियन के अन्य दोस्त भी उनके घर पहुंचे। सभी ने मिलकर उनके घर का दरवाजा तोड़ा जहां वह मृत पाई गईं। 
विज्ञापन


दोस्तों से मिली जानकारी के अनुसार नयना सोरियन काफी दिनों से ठीक से खाना नहीं खा पा रही थीं। इसके चलते उनकी तबीयत भी नासाज थी। खाना न खाने की वजह से उनका शुगर लेवल कम हो गया था। बताया जा रहा है कि शुगर की वजह से ही नयना सोरियन का निधन हुआ। आपको बता दें कि उन्होंने 'क्रॉसरोड' और Pakshikalude Maanam जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर की भूमिका निभाई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed