South Film: इंदौर में शुरू हुई साउथ फिल्म 'महल' की शूटिंग, सितारे हुए पोहा-जलेबी के फैन
खाने की बात करें तो कलाकारों को यहां का पोहा और जलेबी काफी पसंद आई है। फिल्म की शूटिंग शहर के लाल बाग पैलेस में शुरू होगी। हाल ही में यहां के एक होटल में इस फिल्म का मुहूर्त हुआ। इस दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर नरेश जैन और पोन कुमारन भी मौजूद थे।
विस्तार
बॉलीवुड के बाद अब साउथ के मेकर्स भी अपनी फिल्मों का निर्माण करने के लिए मध्य प्रदेश का रुख करने लगे हैं। देश के सबसे साफ शहर इंदौर की झलक अब जल्द ही दक्षिण भारतीय फिल्म में भी देखने को मिलेगी। दरअसल, हाल ही में तमिल फिल्म 'महल' की पूरी टीम इस शहर में शूटिंग के लिए पहुंची है। यहां की संस्कृति और खान-पान से फिल्म का पूरा क्रू काफी ज्यादा प्रभावित है।
खाने की बात करें तो कलाकारों को यहां का पोहा और जलेबी काफी पसंद आई है। फिल्म की शूटिंग यहां के लाल बाग पैलेस में शुरू होगी। हाल ही में शहर के एक होटल में इस फिल्म का मुहूर्त हुआ। इस दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर नरेश जैन और पोन कुमारन भी मौजूद थे।
Photos of the Day: पलक तिवारी ने पार की बोल्डनेस की हदें और अवनीत की कातिल अदाएं, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट
पोन कुमार साउथ फिल्म इंडस्ट्री का नामी चेहरा हैं। उन्हें रजनीकांत की फिल्म 'लिंगा' की स्क्रिप्ट लिखने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह सुपरहिट फिल्म विष्णुवर्धन का निर्देशन भी कर चुके हैं। सीएस किशन, वेदिका और दिगंगना सूर्यवंशी इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म के बारे में बात करते हुए वेदिका ने बताया कि यह एक हॉरर फिल्म है, जिसमें उनका किरदार काफी ज्यादा चुनौतीपूर्ण होने वाला है। बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने इंदौर शहर की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इंदौर का खान पान और लोग उन्हें बहुत अच्छे लगे।
Khushi Kapoor: स्टाइल के मामले में दीदी जान्हवी से कम नहीं हैं खुशी कपूर, एथनिक लुक में शेयर कीं तस्वीरें
Pathaan: दीपिका पादुकोण ने फिर कसी 'पठान' के लिए कमर, डबिंग करने स्टूडियो पहुंचीं अभिनेत्री