फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   South actress Megha Akash will seen in Satellite Shankar with Sooraj Pancholi

'सैटेलाइट शंकर' में तमिल फिल्मों की इस मशहूर अभिनेत्री के साथ इश्क फरमाएंगे सूरज पंचोली

Sat, 29 Sep 2018 11:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 29 Sep 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
South actress Megha Akash will seen in Satellite Shankar with Sooraj Pancholi
तमिल और तेलुगू फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाली मशहूर और खूबसूरत अदाकारा मेघा आकाश जल्द ही बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। खबरों की मानें ते मेघा बॉलीवुड कलाकार सूरज पंचोली के साथ फिल्म 'सैटेलाइट शंकर' में दिखाई देंगी। यह खुलासा खुद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए किया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस फिल्म में वह सूरज पंचोली की प्रेमिका के रोल में नजर आएंगी। गौरतलब है कि मेघा आकाश तमिल और तेलुगू फिल्मों का काफी चर्चित नाम है। इन दिनों वह साउथ सुपरस्टार धनूष की फिल्म 'एनाई नौकी पायम थोटा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इतना ही नहीं मेघा धनूष के ससुर यानी सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'पेट्टा' में भी दिखाई देंगी। 
विज्ञापन

View this post on Instagram

Don’t you worry your pretty little mind , people throw rocks at the things that shine. #thatgvmheroinefeel Pc: @rockythinks thanks. 👏

A post shared by Megha Akash (@meghaakash) on

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी फिल्म 'सैटेलाइट शंकर' में काम करने को लेकर मेघा काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म पर बात करते हुए उन्होंने कहा है कि उनके पास कई हिंदी फिल्मों के ऑफर थे। लेकिन 'सैटेलाइट शंकर' उन सभी फिल्मों में बेहद खास लगी है। जिसको करने के लिए वह तैयार हुईं।


आपको बात दें कि फिल्म 'सैटेलाइट शंकर' का निर्देशन इरफान कमाल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सूरज पंचोली इस फिल्म में एक सैनिक की भूमिका में दिखाई देंगी। फिलहाल फिल्म की रिलीज का खुलासा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed