{"_id":"5cfcda40bdec2207103598da","slug":"south-actor-ajith-start-racing-adventure-movie-with-boney-kapoor-after-complete-nerkonda-paarvai","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरस्टार अजीत की हिंदी सिनेमा में बोहनी, बोनी कपूर के साथ शुरू की रेसिंग एडवेंचर फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुपरस्टार अजीत की हिंदी सिनेमा में बोहनी, बोनी कपूर के साथ शुरू की रेसिंग एडवेंचर फिल्म
Sun, 09 Jun 2019 03:48 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 09 Jun 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
ajith ,boney kapoor
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरहिट फिल्म पिंक की तमिल रीमेक नेरकोंडा पारवाई की शूटिंग पूरी कर चुके साउथ के सुपरस्टार अजीत ने निर्माता बोनी कपूर के साथ अगली फिल्म करने के लिए हां कर दी है। सूत्रों के मुताबिक बोनी और अजीत की यह कार रेसिंग की पृष्ठभूमि पर आधारित एक एक्शन ड्रामा फ़िल्म है और बतौर हीरो अजीत की यह पहली हिंदी फ़िल्म होगी।
निर्माता बोनी कपूर अरसे से इस कोशिश में रहे हैं कि किसी तरह वह अजीत को एक हिंदी फिल्म के लिए तैयार कर सके। अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म पिंक की रीमेक में अजीत ने पिंक में अमिताभ बच्चन वाला रोल किया है और यह फिल्म 10 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इस रीमेक की शूटिंग पूरी होते ही अजीत ने बोनी की जिस अगली फिल्म के लिए हां की है, वह हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं में बनेगी।
फिल्म कार रेसिंग पर है और अजीत को इसकी स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है। अजीत को बाइक और कार के प्रति उनके जुनून के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई प्रतिस्पर्धात्मक रेस में हिस्सा लेकर उन्हें जीता भी है। अजीत के दूसरे शौकों में एयरो मॉडलिंग, मोटर साइकिलिंग, स्विमिंग, बैडमिंटन, फोटोग्राफ़ी और स्पोर्ट्स पिस्टल शूटिंग शामिल हैं।