{"_id":"5fa7a4ee8ebc3e27873361f4","slug":"soumitra-chatterjee-health-stable-but-his-kidney-functions-affected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत स्थिर, हेल्थ अपडेट देते हुए डॉक्टर ने कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत स्थिर, हेल्थ अपडेट देते हुए डॉक्टर ने कही ये बात
Sun, 08 Nov 2020 01:27 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 08 Nov 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
सौमित्र चटर्जी
- फोटो : फाइल
दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत में पहले से काफी सुधार है हालांकि कोरोना वायरस की वजह से उनकी किडनी पर प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
अभिनेता का इलाज करने वाली टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. अरिंदम कर ने कहा, ''उनके गुर्दे धीमी गति से काम कर रहे हैं। उन्हें कुछ ऐसी दवाएं देनी पड़ रही हैं जो किडनी के लिए अनुकूल नहीं होती हैं। हम जल्द ही उनकी प्लाज्मा फेरेसिस और ट्रेकियोस्टोमी करने की योजना बना रहे हैं ताकि वह जल्दी ठीक हो जाएं। उनके परिवार से भी इसकी रजामंदी मिल गई है। हमें यकीन है कि वह इस घातक बीमारी से उबर जाएंगे''
विज्ञापन
85 वर्षीय सौमित्र चटर्जी का कोलकाता के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोविड 19 से संक्रमित होने के बाद 6 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें आईटीयू में स्थानांतरित कर दिया गया था। चटर्जी की बाद में कोविड-19 जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए गैर-कोविड आईटीयू में स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
सौमित्र चटर्जी
- फोटो : Twitter: @iamrajchoco
गौरतलब है कि सौमित्र चटर्जी की गिनती बंगाली सिनेमा के बड़े अभिनेताओं में से होती है। उन्होंने ऑस्कर विजेता फिल्मकार सत्यजीत रे के साथ 14 फिल्में की हैं। सौमित्र चटर्जी ने 1955 में सत्यजीत रे की फिल्म 'अपूर संसार' से फिल्मों में कदम रखा था। फिल्मों में उनके अमूल्य योगदान के लिए 2012 में उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।