फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Social Media: Priyanka Chopra chose this between Hollywood and Bollywood the video of Desi Girl went viral

सोशल मीडिया: हॉलीवुड और बॉलीवुड में से प्रियंका चोपड़ा ने चुना ये, वायरल हुआ देसी गर्ल का वीडियो

Sat, 28 Aug 2021 01:07 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 28 Aug 2021 01:07 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहती हैं। पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाने वालीं प्रियंका ने अपने अभिनय से बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया है। 

विज्ञापन
Social Media: Priyanka Chopra chose this between Hollywood and Bollywood the video of Desi Girl went viral
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहती हैं। पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाने वालीं प्रियंका ने अपने अभिनय से बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया है। यही वजह है कि उनके फोटोज और वीडियोज आए दिन चर्चाओं में बने रहते हैं। अभिनेत्री का ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन

 प्रिंयका ने इंस्टाग्राम पर साझा किया वीडियो

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री अपनी पसंद बताती नजर आ रही हैं। वीडियो में अलग-अलग चीजों के लिए दो विकल्प रखे गए थे, जिसमें से प्रियंका को किसी एक का चुनाव करना था। इसी क्रम में प्रियंका क्वालिटी-क्वांटिटी के बीच क्वालिटी को चुनती हैं। जबकि हॉट कॉफी और आइस्ड कॉफी के बीच आइस्ड कॉफी को चुनाव करती हैं। हालांकि वह हेयर मास्क और कंडिशनर में से किसी एक को चुनने में फंस जाती हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

 

 बॉलीवुड- हॉलीवुड के बीच फंसी प्रियंका

अलग-अलग सवालों का जवाब देने के बाद प्रियंका चोपड़ा सामने हॉलीवुड या बॉलीवुड में से किसी एक का चुनाव करने का विकल्प आता है। इस पर एक्ट्रेस इस सवाल का जवाब देने में फंस में जाती हैं। ऐसे में वह बिना किसी विकल्प का चुनाव किए वीडियो में 'I QUIT' कहती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में भी लिखा 'कुछ सवालों के जवाब ना ही दो तो बेहतर है।

Social Media: Priyanka Chopra chose this between Hollywood and Bollywood the video of Desi Girl went viral
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं प्रियंका 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों के पास 'सिटाडेल' और 'मैट्रिक्स 4' के अलावा कई अन्य हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वहीं, बॉलीवुड में वह फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में वे आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। 

Social Media: Priyanka Chopra chose this between Hollywood and Bollywood the video of Desi Girl went viral
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

 फिल्म के सेट पर घायल हुईं एक्ट्रेस 

इससे पहले एक्ट्रेस प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शूटिंग से जुड़ी अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। अभिनेत्री की इन फोटोज को देख उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था। दरअसल, प्रियंका ने जो तस्वीरें पोस्ट कीं, उन तस्वीरों में उनके चेहरे से खून बहता दिख रहा है। पहले तो फैंस को ये लगा कि प्रियंका ने शूटिंग के लिए इस तरह का मेकअप किया है, लेकिन इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा के चहरे पर असली चोटें भी दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed