फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sophie choudry celerates her mother birthday says Happy bday to my world I love you so much Mam

Sophie Choudry: सोफी चौधरी ने मनाया मां का जन्मदिन, शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें; लिखा इमोशनल नोट

Mon, 14 Jul 2025 10:08 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 14 Jul 2025 10:08 PM IST
सार

Happy Bday To My World: सिंगर सोफी चौधरी ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी मां यासमीन के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। ये तस्वीरें सोफी के मां के जन्मदिन की हैं।
 

विज्ञापन
sophie choudry celerates her mother birthday says Happy bday to my world I love you so much Mam
सोफी चौधरी और उनकी मां यासमीन - फोटो : इंस्टाग्राम@sophiechoudry

विस्तार

बॉलीवुड के कई शानदार गानों को अपनी आवाज से सजाने वाली सिंगर सोफी चौधरी की मां यासमीन का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर सोफी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दो खास तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही एक शानदार वीडियो भी शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मां के लिए एक भावुक नोट भी लिखा है। 
विज्ञापन

 

सोफी चौधरी का पोस्ट
सोफी चौघरी ने इन शानदार तस्वीरों और वीडियो के साथ अपनी मां के लिए एक खास मैसेज कैप्शन में लिखा, 'मेरी दुनिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं... मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मां। आप वाकई सबसे अद्भुत महिलाओं में से एक हैं और जिसे भी आपको जानने का सौभाग्य मिला है, वह इस बात से सहमत होगा। आप उत्कृष्टता, शक्ति, प्रेम और दयालुता की साक्षात् प्रतिमूर्ति हैं और मैं हर दिन आपके लिए ईश्वर का धन्यवाद करती हूं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्नता और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें। आप इस दुनिया की हकदार हैं और मैं यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगी कि मैं आपको हमेशा खुश और गौरवान्वित रखूं।'

View this post on Instagram

A post shared by SOPHIE (@sophiechoudry)


विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
सोफी की मां के जन्मदिन पर कई सेलेब्स और फैंस ने जमकर प्यार बरसाया है। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। अलीजेह मिश्रा ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। एक्टर फ्रेडी दारूवाला ने लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे मम्मा चौधरी', एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने लिखा, 'आपकी मां को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं', वहीं एक फैन ने लिखा, 'हमारी सबसे प्रिय श्रीमती चौधरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं', एक और फैन ने लिखा, 'आपकी मां हमेशा आपके लिए शक्ति का स्तंभ रही हैं सोफी', एक और फैन ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो।' 

यह भी पढ़ें: Maalik Box Office Collection Day 4: 'मालिक' ने चार दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये, जानिए सोमवार का कलेक्शन..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed