{"_id":"67a20a1697e0c59f300de981","slug":"sooraj-pancholi-accident-during-shooting-actor-got-burnt-on-the-set-father-aditya-said-treatment-is-going-on-2025-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sooraj Pancholi: शूटिंग के दौरान सूरज पंचोली के साथ हुआ हादसा, सेट पर जले एक्टर; पिता आदित्य बोले- इलाज जारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sooraj Pancholi: शूटिंग के दौरान सूरज पंचोली के साथ हुआ हादसा, सेट पर जले एक्टर; पिता आदित्य बोले- इलाज जारी
Tue, 04 Feb 2025 06:08 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Tue, 04 Feb 2025 06:08 PM IST
सार
अभिनेता सूरज पंचोली "केसरी वीर: लीजेंड ऑफ सोमनाथ" फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर हादसे का शिकार हो गए। एक स्टंट शूट के दौरान वे आग से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सूरज पंचोली
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता सूरज पंचोली "केसरी वीर: लीजेंड ऑफ सोमनाथ" फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर हादसे का शिकार हो गए। एक स्टंट शूट के दौरान वे आग से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सूरज पंचोली का इलाज जारी
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य पंचोली ने बताया कि उन्होंने निर्माता से बात की। निर्माता ने बताया कि यह घटना तब हुई जब वे फिल्म पर कुछ पैचवर्क कर रहे थे जिसमें आग का इस्तेमाल किया जा रहा था। सूरज इस स्टंट के दौरान आग की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूरज पंचोली के पिता आदित्य पंचोली ने बताया कि वे थोड़ा ज्यादा घायल हो गए हैं, सूरज का इलाज जारी है, जल्द सब ठीक हो जाएगा।

फिल्म में नजर आएंगे ये अभिनेता
बता दें कि अभिनेता सूरज पंचोली "केसरी वीर: लीजेंड ऑफ सोमनाथ" की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन प्रिंस धीमान ने किया है। इसका निर्माण कनु चौहान ने किया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस ऐतिहासिक ड्रामा में सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी नजर आने वाले हैं।

इन फिल्मों में नजर आए सूरज
सूरज पंचोली ने 2015 में "हीरो" से अपने अभिनय की शुरुआत की और "सैटेलाइट शंकर" और "टाइम टू डांस" जैसी फिल्मों में अभिनय किया था।

सूरज पंचोली, जिया खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @soorajpancholi
जिया खान से भी रहा कनेक्शन
अभिनेता सूरज पंचोली का जिया खान के साथ कनेक्शन रहा। जिया खान ने 3 जून साल 2013 में अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाई गई थीं, उनकी मौत के मामले में सूरज पंचोली का भी नाम आया था। बता दें कि सूरज पर अपनी प्रेमिका व अभिनेत्री जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था, जिसके बाद इस साल अप्रैल में इस आरोप से बरी कर दिया गया था। मुंबई की एक विशेष सीबीआई अदालत ने सबूतों के अभाव में सूरज को सभी आरोपों से बरी कर दिया।