फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu Sood will play arjun role in Kannada Mahabharata in 3D

सबसे महंगी इस फिल्म में सोनू सूद बने अर्जुन, महाभारत को फिल्माने में अपनाई गई 3D तकनीक

Thu, 11 Jul 2019 03:34 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 11 Jul 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood will play arjun role in Kannada Mahabharata in 3D
sonu sood - फोटो : file photo
जल्द रिलीज होने जा रही कन्नड़ की अब तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म कुरुक्षेत्र में हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता सोनू सूद भी नजर आएंगे। दक्षिण भारतीय भाषाओं की फिल्मों में सुपर विलेन का खिताब पा चुके सोनू सूद इस फिल्म में अर्जुन का किरदार कर रहे हैं। फिल्म को निर्देशित किया है साउथ के चर्चित निर्देशक नागन्ना ने।
विज्ञापन


सोनू सूद ने अपने अब तक के करियर में साउथ की तमाम सुपरहिट फिल्में की हैं। आम तौर पर इन फिल्मों में सोनू सूद विलेन का किरदार करते हैं। लेकिन, पूरी फिल्म इंडस्ट्री को इस वक्त इंतजार है उनकी अगली फिल्म कुरुक्षेत्र का। कन्नड़ के मशहूर कवि रन्ना की एक लंबी कविता पर आधारित ये फिल्म पांच भारतीय भाषाओं में डब की जाएगी और इसका बजट अब तक बनी सारी कन्नड़ फिल्मों से कहीं ज्यादा बताया जा रहा है।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में लीड रोल वहां के सुपरस्टार दर्शन कर रहे हैं और दिवगंत अभिनेता अंबरीष के चाहने वालों को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वह भी इस फिल्म में एक अलग रूप में दिखने वाले हैं। फिल्म के युद्ध दृश्य थ्री डी की नवीनतम तकनीकों से फिल्माए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म कुरुक्षेत्र में अपने किरदार के बारे में सोनू बताते हैं, ‘यह फिल्म वाकई बहुत खास है। मेरे करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से ये एक है और फिल्म में मैं अर्जुन का किरदार कर रहा हूं। फिल्म चूंकि कन्नड़ के अलावा दूसरी भारतीय भाषाओं में भी डब की जा रही है तो मुझे उम्मीद है कि जब लोग ये फिल्म देखेंगे तो इसके विशाल स्तर को देख लोग आश्चर्यचकित रह जाएंगे।’


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed