फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu sood visits food stall owner to keep his promise after two years who kept actor name on his cart

Sonu Sood: दो साल बाद सोनू सूद ने निभाया फूड स्टॉल मालिक से किया वादा, वीडियो देख तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस

Sun, 12 Feb 2023 02:54 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 12 Feb 2023 02:54 PM IST
विज्ञापन
Sonu sood visits food stall owner to keep his promise after two years who kept actor name on his cart
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने पर्दे पर हीरो के साथ विलेन के किरदार में भी दर्शकों का दिल जीता है। कोरोना काल में सोनू सूद ने लोगों की इस कदर मदद की कि वे उन्हें मसीहा मानते हैं। उन्होंने न सिर्फ दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को उनके घर पहुंचाने में मदद की, बल्कि जरूरतमंदों को खाने की सामग्री भी बांटी थी। जयपुर के एक शख्स ने दो साल पहले अभिनेता की मदद से एक फूड स्टॉल खोला था। उन्होंने अपने फूड स्टॉल का नाम सोनू सूद के ही नाम पर रखा है और अभिनेता ने किसी दिन उनसे मिलने का वादा किया था। अब उन्होंने अपने वादे को पूरा कर दिया है।

विज्ञापन

 
अब सोनू सूद ने अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा वक्त निकालकर अपना वादा निभाया है। शनिवार को उन्होंने स्टॉल के मालिक से मुलाकात और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, ‘कोविड के दिनों में बलराज जी ने जयपुर में मेरे नाम से एक फास्ट फूड कॉर्नर खोला था और मैंने वादा किया था कि एक दिन मैं उनसे मिलने आऊंगा। दो वर्ष बाद मुझे उनके यहां जाने का सौभाग्य मिला। बलराज जी बहुत प्यारे हैं। भगवान करे कि वह जल्द ही अपना फाइव स्टार होटल खोल लें।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)


 
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सोनू सूद कार से उतरते हैं और बलराज अपने स्टॉल पर अभिनेता का स्वागत करते हैं। इसके बाद लोग सोनू सूद को माला पहनाने के लिए आगे बढ़ते हैं, तो वह पहले बलराज को ही माला पहना देते हैं। दरअसल, बलराज ने सोनू सूद की मदद से महामारी के दौरान फूड स्टॉल खोलकर और उन लोगों को खाना खिलाया जिनके पास खाना खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। स्टॉल पर लगे बैनर पर लिखा था- सोनू सूद फास्ट फूड कॉर्नर।
Suneil Shetty: केएल राहुल को दामाद नहीं बेटा मानते हैं सुनील शेट्टी, बोले- मैं पहले से उनका फैन हूं


सोनू सूद के इस वीडियो पर फैन भी कमेंट कर अपना सपोर्ट दिखा रहे हैं। कोई उन्हें मसीहा कह रहा है, तो कुछ का कहना है कि वह हमेशा सबका दिल जीत लेते हैं। वहीं, सोनू सूद के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'फतेह' में नजर आएंगे। यह वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है और इसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। अभिनेता को आखिरी बार 'तमिलारासन' और 'सम्राट पृथ्वीराज' में देखा गया था। 
R Madhavan: माधवन के बेटे वेदांत ने फिर रोशन किया नाम, 'खेलो इंडिया' में जीते पांच गोल्ड समेत सात पदक
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed