{"_id":"5ffe8112b7103174ac4030ec","slug":"sonu-sood-visit-to-ncp-chief-sharad-pawar-residence-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद पवार से मिले सोनू सूद, बीएमसी ने भेजा है अवैध निर्माण पर नोटिस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शरद पवार से मिले सोनू सूद, बीएमसी ने भेजा है अवैध निर्माण पर नोटिस
Wed, 13 Jan 2021 10:44 AM IST
shrilata biswas
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
शरद पवार, सोनू सूद
- फोटो : एएनआई
सोनू सूद ने एनसीपी नेता शरद पवार से मुलाकात की। सोनू उनके मुंबई स्थित घर पर मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
Mumbai: Actor Sonu Sood paid a courtesy visit to NCP chief Sharad Pawar at the latter's residence today. pic.twitter.com/xTh8wpE9Bs
— ANI (@ANI) January 13, 2021
सोनू सूद के खिलाफ अवैध निर्माण के आरोप में बीएमसी ने नोटिस जारी किया है। आज यानी 13 जनवरी को बॉम्बे हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई है। सोनू सूद ने उपनगर जुहू स्थित रिहायशी इमारत में कथित तौर पर बिना इजाजत ढांचागत बदलाव किया जिसके बाद बीएमसी ने उन्हें नोटिस जारी किया। बीएमसी के नोटिस के खिलाफ सोनू ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया।
विज्ञापन
सोनू सूद ने वकील डीपी सिंह के जरिए पिछले हफ्ते दायर अपनी याचिका में कहा कि उन्होंने छह मंजिला शक्ति सागर इमारत में कोई अवैध निर्माण नहीं कराया है। याचिका में पिछले साल अक्तूबर में बीएमसी द्वारा जारी नोटिस को रद्द करने और इस मामले में किसी दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम राहत देने का भी अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
बीएमसी ने इस मामले में जुहू पुलिस से चार जनवरी को शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया था कि अभिनेता ने शक्ति सागर बिल्डिंग जो कि एक रिहाइशी इमारत है, इसे बिना अनुमति लिए होटल में तब्दील किया गया है।