फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu Sood Speaks up About Gidting Expensive Car to his son Says THESE ARE RUMOURS ONLY

एक्शन का रिएक्शन: 'फादर्स डे पर मैं बेटे को क्यों गाड़ी गिफ्ट करूंगा', सोनू सूद ने अटकलों पर लगाया विराम

Sun, 20 Jun 2021 08:15 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 20 Jun 2021 08:15 PM IST
सार

हाल ही में खबरें आ रही थीं कि सोनू सूद ने फादर्स डे के मौके पर अपने बेटे को महंगी गाड़ी गिफ्ट की है। अब इस मामले पर सोनू सूद ने चुप्पी तोड़ी है और कहा कि यह सभी मात्र अफवाहें हैं। उन्होंने कोई कार गिफ्ट नहीं की है।

विज्ञापन
Sonu Sood Speaks up About Gidting Expensive Car to his son Says THESE ARE RUMOURS ONLY
सोनू सूद - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर और लोगों के मसीहा सोनू सूद (Sonu Sood) किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में सोनू एक अलग वजह से चर्चा में आ गए थे। दरअसल, हाल ही में खबरें आई थीं कि सोनू ने फादर्स डे के मौके पर अपने बेटे को एक महंगी गाड़ी गिफ्ट की है। जिसकी कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये है। पिछले कुछ दिनों से लगातार यह खबरें आ रही हैं कि सोनू ने बेटे को महंगी कार गिफ्ट की है लेकिन अब इस मामले पर सोनू ने चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि उन्होंने अपने बेटे को ऐसा कोई तोहफा नहीं दिया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनू सूद ने अब इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया है। सोनू ने कहा, 'इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। मैंने अपने बेटे के लिए कोई कार नहीं खरीदी है। यह कार हमारे घर पर केवल ट्रायल के लिए आई थी और हम इसे एक टेस्ट रन के लिए लेकर गए थे। हमने यह कार खरीदी नहीं है।' बस फिर क्या था लोगों ने यह अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि सोनू ने फादर्स डे के मौके पर अपने बेटे के लिए ही कार खरीदी है। अब इस बयान पर सोनू ने सफाई दी है।

विज्ञापन

Sonu Sood Speaks up About Gidting Expensive Car to his son Says THESE ARE RUMOURS ONLY
सोनू सूद - फोटो : Instagram

इसपर सोनू कहते हैं, 'आखिर मैं अपने बेटे को फादर्स डे पर कार क्यों गिफ्ट करूंगा? क्या उसे कुछ मुझे गिफ्ट नहीं करना चाहिए? आखिरकार यह तो मेरा दिन हुआ ना। मजाक की बात अलग है, मेरे लिए फादर्स डे का सबसे अच्छा गिफ्ट वह होगा जब मैं अपने दोनों बेटों के साथ पूरा दिन एक साथ गुजारूंगा। मेरे पास मुश्किल से ही उनके लिए वक्त होता है। अब वे बड़े हो रहे हैं और उनकी अपनी जिंदगी भी है।'

विज्ञापन

Sonu Sood Speaks up About Gidting Expensive Car to his son Says THESE ARE RUMOURS ONLY
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू सूद लोगों की मदद करते तो नजर आते ही हैं, इसके अलावा वह जल्द ही कई फिल्मों में भी नजर आएंगे। पिछली बार सोनू रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सिंबा' में विलन के किरदार में नजर आए थे। अब सोनू सूद फिल्म 'पृथ्वीराज' में काम कर रहे हैं। बता दें इस फिल्म से मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकीं मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा सोनू कुछ साउथ की फिल्मों में भी काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed