{"_id":"606db1408ebc3ec5446dcdbb","slug":"sonu-sood-launches-sanjeevani-vaccination-drive-and-took-vaccine-for-covid-19-prevention","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनू सूद ने की कोविड वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत, टीका लगवाते हुए साझा की तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनू सूद ने की कोविड वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत, टीका लगवाते हुए साझा की तस्वीर
Wed, 07 Apr 2021 06:51 PM IST
विजयाश्री गौर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 07 Apr 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
सोनू सूद
- फोटो : Twitter
लॉकडाउन के वक्त गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर मसीहा बने सोनू सूद ने अब कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव लॉन्च की। वहीं बुधवार को अमृतसर के एक अस्पताल में सोनू सूद ने भी खुद कोरोना वैक्सीन लगवाई। सोनू सूद ने बताया कि 'संजीवनीः ए शॉट ऑफ लाइफ' नाम की ये देश की सबसे बड़ी फ्री वैक्सीनेशन ड्राइव है।
सोनू ने टीका लगवाते हुए अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'आज मुझे वैक्सीन लगी और अब वक्त है पूरे देश को वैक्सीन लगवाने का। संजीवनी से वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरूआत हो गई है जो देश में जागरुकता लाने का काम करेगी और हमारे लोग वैक्सीनेटेड होंगे'।
विज्ञापन
इस बारे में बात करते हुए सोनू सूद ने कहा कि, 'मैं ये वैक्सीनेशन ड्राइव शुरु करना चाहता था क्योंकि मुझे लगता है ये लोगों में जागरुकता पैदा करने के लिए जरूरी है क्योंकि वो अभी भी यही सोचते हैं कि टीका लगवाएं या नहीं।परिवार के लोगों को अपने बड़े को जो वैक्सीन लगवाने लायक हैं उन्हें भेजना चाहिए या नहीं। ये उन्हें भविष्य में समय बर्बाद करने से बचाएगा'।
सोनू ने आगे कहा कि, 'हम इस ड्राइव को पंजाब और बाकी राज्यो के कई जिलों और गांवों में शुरू कर रहे हैं। अभी जागरुकता कम है लोग अभी भी सोच विचार कर रहे है, इसलिए मैंने सबके सामने टीका लगवाया और ये संदेश दिया कि दो बार मत सोचो। ये एक अभियान है और हम जागरुकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं'।

Got my vaccine today and now it's time to get whole of my country vaccinated. Started the biggest vaccination drive "Sanjeevani" which will bring awareness and get our people vaccinated. @IlaajIndia @Network18Group @SoodFoundation pic.twitter.com/lxhRv004De
— sonu sood (@SonuSood) April 7, 2021