फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonu sood fan gifts him painting made with blood actor says please donate blood

Sonu Sood: प्रशंसक ने खून से बनाई सोनू सूद की पेंटिंग, अभिनेता ने कह दी बड़ी बात

Sat, 10 Sep 2022 12:04 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 10 Sep 2022 12:04 AM IST
सार

सोनू सूद असल जिंदगी में लोगों की काफी मदद करते हैं, इसलिए फैंस उनके प्रति अपना प्यार दिखाने के लिए कुछ न कुछ नया करते रहते हैं। अब एक प्रशंसक ने खून से अभिनेता की पेंटिंग बनाई है और उन्हें भेंट भी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है।

विज्ञापन
sonu sood fan gifts him painting made with blood actor says please donate blood
सोनू सूद को फैन ने गिफ्ट की खून से बनाकर पेंटिंग - फोटो : social media

विस्तार

अभिनेता सोनू सूद कोरोना महामारी के समय से ही लोगों के मददगार बनकर उभरे हैं। वह पर्दे पर तो अपने अभिनय के लिए जाने ही जाते हैं, इसके अलावा अपने अच्छे कामों की वजह से भी बहुत लोकप्रिय हुए हैं। वह अक्सर अपने घर पर लोगों से मुलाकात करते हैं और उनकी हर संभव मदद करते हैं। इसलिए प्रशंसक भी उन्हें प्यार जताने के लिए कुछ न कुछ नया करते ही रहते हैं। अब एक ऐसे ही प्रशंसक ने उन्हें उनकी खून से बनी पेंटिंग भेट की है। अब ट्वीटर पर अभिनेता ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

फैन ने भेंट की खून से बनी पेंटिंग
सोनू सूद ने अपने ट्विटर से एक वीडियो को कोट किया है, जिसमें उन्हें एक कलाकार उनकी पेंटिंग भेंट करता नजर आ रहा है। वीडियो में सुना जा सकता है कि सोनू सूद कहते हैं कि यह बहुत प्रतिभाशाली कलाकार हैं, भाई साहब ने मेरी एक पेंटिंग बनाई है। इसी के साथ अभिनेता कहते है कि 'यही तो तुमने गलत किया है कि खून से पेंटिंग बनाई है'। इस पर फैन को उनकी तारीफ करते सुना जा सकता है और वह कहता है कि अभिनेता के लिए वह कुछ भी कर सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने जवाब से जीत लिया फैंस का दिल
अभिनेता  सोनू सूद ने वीडियो को साझा करते हुए अपने फैन का आभार तो व्यक्त किया ही है लेकिन इसी के साथ उन्होंने फैन से इस तरह पेंटिंग बनाने की बजाय रक्त दान करने को कहा है। सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा- "ख़ून दान करो मेरे भाई ख़ून से मेरी पेंटिंग बना कर व्यर्थ नहीं। बहुत बहुत आभार"। उनके इस जवाब ने एक बार फिर से फैंस का दिल जीत लिया और यूजर्स उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed