फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu sood allegedly violated foreign contribution regulation act read details

खुलासा: सोनू सूद के घर-दफ्तर क्यों पहुंची थी आयकर विभाग की टीम, सामने आई ये बड़ी वजह

Fri, 17 Sep 2021 10:57 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 17 Sep 2021 10:57 PM IST
सार

  • सोनू सूद पर प्रारंभिक जांच में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट के उल्लंघन का आरोप
  • सूत्रों के अनुसार अधिकारियों को टैक्स चोरी के आरोप के बारे में मिली जानकारी
  •  जानकारी के मुताबिक ये सर्वे लखनऊ के बड़े कारोबारी अनिल सिंह से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
Sonu sood allegedly violated foreign contribution regulation act read details
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना काल में गरीबों के मसीहा के रूप में सामने आए अभिनेता सोनू सूद के घर तीसरे दिन भी आयकर विभाग का सर्च ऑपरेशन हुआ। अभिनेता के मुंबई स्थित घर समेत नागपुर जयपुर में भी आयकर विभाग ने तीसरे दिन सर्च ऑपरेशन किया। खबरों की मानें तो आयकर विभाग के अधिकारी सोनू सूद के अकाउंट बुक से लेकर कमाई और खर्च जैसे तमाम आर्थिक दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। अभी सोनू सूद इनकम टैक्स की रडार पर ही हैं। जांच से जुड़े एक सूत्र ने एएनआई को बताया है कि सोनू सूद ने प्रारंभिक जांच में कथित तौर पर फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट का उल्लंघन किया है।

विज्ञापन


इस वजह से सोनू सूद के घर और दफ्तर पहुंचीं थी आयकर विभाग की टीम

तलाशी के दौरान कुछ ऐसे दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं जो ये साबित करते हैं कि अभिनेता ने विदेशी धन प्राप्त करके इन मानदंडों का उल्लंघन किया है। सूत्रों के अनुसार अभिनेता ने दूसरे साधनों के लिए बड़ी मात्रा में विदेशी योगदान किए हैं। एक अन्य सूत्र ने बताया कि आईटी अधिकारियों को भारी मात्रा में टैक्स चोरी के बारे में पता चला है। उनका कहना है कि ये टैक्सी चोरी सोनू सूद के निजी फाइनेंसेस से संबंधित है। ऐसे में सूद चैरिटी फाउंडेशन के अकाउंट्स की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Sonu sood allegedly violated foreign contribution regulation act read details
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

सूत्रों ने एनआई को बताया कि बहुत सी रसीदें भी मिली हैं। फर्जी लोन्स और बिलिंग दस्तावेज भी पाए गए हैं जिन्हें आयकर विभाग ने अपने कब्जे में लिया है। बता दें कि इससे पहले सर्कुलर ट्रेडिंग के भी सबूत तलाशी के दौरान मिले थे। उन्होंने कहा कि कई सारे कागजात जो अब आयकर विभाग के हिरासत में हैं उनसे पता चलता है कि बहुत से रुपये अलग अलग अकाउंट से कई जगह भेजे गए हैं और इसके लाभार्थी सोनू सूद हैं।

जानकारी के मुताबिक ये सर्वे लखनऊ के बड़े कारोबारी अनिल सिंह से जुड़ा हुआ है। हाल ही में अनिल सिंह के दफ्तर पर भी इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। सोनू सूद और अनिल सिंह कारोबार में पार्टनर बताए जा रहे हैं। आयकर विभाग की टीम उन सभी संस्थाओं की जांच कर रही है, जो सोनू सूद से जुड़े हुए हैं।

Sonu sood allegedly violated foreign contribution regulation act read details
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

सोनू सूद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं हालांकि उन्होंने आयकर विभाग के इस सर्वे को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री इस सर्वे से नाराज दिखाई दिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा- सच्चाई के रास्ते पर लाखों मुश्किलें आती हैं, लेकिन जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है। सोनू सूद जी के साथ भारत के उन लाखों परिवारों की दुआएं हैं जिन्हें मुश्किल घड़ी में सोनू जी का साथ मिला था। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी इस सर्च ऑपरेशन को लेकर नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed