खुलासा: सोनू सूद के घर-दफ्तर क्यों पहुंची थी आयकर विभाग की टीम, सामने आई ये बड़ी वजह
- सोनू सूद पर प्रारंभिक जांच में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट के उल्लंघन का आरोप
- सूत्रों के अनुसार अधिकारियों को टैक्स चोरी के आरोप के बारे में मिली जानकारी
- जानकारी के मुताबिक ये सर्वे लखनऊ के बड़े कारोबारी अनिल सिंह से जुड़ा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल में गरीबों के मसीहा के रूप में सामने आए अभिनेता सोनू सूद के घर तीसरे दिन भी आयकर विभाग का सर्च ऑपरेशन हुआ। अभिनेता के मुंबई स्थित घर समेत नागपुर जयपुर में भी आयकर विभाग ने तीसरे दिन सर्च ऑपरेशन किया। खबरों की मानें तो आयकर विभाग के अधिकारी सोनू सूद के अकाउंट बुक से लेकर कमाई और खर्च जैसे तमाम आर्थिक दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। अभी सोनू सूद इनकम टैक्स की रडार पर ही हैं। जांच से जुड़े एक सूत्र ने एएनआई को बताया है कि सोनू सूद ने प्रारंभिक जांच में कथित तौर पर फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट का उल्लंघन किया है।
इस वजह से सोनू सूद के घर और दफ्तर पहुंचीं थी आयकर विभाग की टीम
तलाशी के दौरान कुछ ऐसे दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं जो ये साबित करते हैं कि अभिनेता ने विदेशी धन प्राप्त करके इन मानदंडों का उल्लंघन किया है। सूत्रों के अनुसार अभिनेता ने दूसरे साधनों के लिए बड़ी मात्रा में विदेशी योगदान किए हैं। एक अन्य सूत्र ने बताया कि आईटी अधिकारियों को भारी मात्रा में टैक्स चोरी के बारे में पता चला है। उनका कहना है कि ये टैक्सी चोरी सोनू सूद के निजी फाइनेंसेस से संबंधित है। ऐसे में सूद चैरिटी फाउंडेशन के अकाउंट्स की भी जांच की जा रही है।
सूत्रों ने एनआई को बताया कि बहुत सी रसीदें भी मिली हैं। फर्जी लोन्स और बिलिंग दस्तावेज भी पाए गए हैं जिन्हें आयकर विभाग ने अपने कब्जे में लिया है। बता दें कि इससे पहले सर्कुलर ट्रेडिंग के भी सबूत तलाशी के दौरान मिले थे। उन्होंने कहा कि कई सारे कागजात जो अब आयकर विभाग के हिरासत में हैं उनसे पता चलता है कि बहुत से रुपये अलग अलग अकाउंट से कई जगह भेजे गए हैं और इसके लाभार्थी सोनू सूद हैं।
जानकारी के मुताबिक ये सर्वे लखनऊ के बड़े कारोबारी अनिल सिंह से जुड़ा हुआ है। हाल ही में अनिल सिंह के दफ्तर पर भी इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। सोनू सूद और अनिल सिंह कारोबार में पार्टनर बताए जा रहे हैं। आयकर विभाग की टीम उन सभी संस्थाओं की जांच कर रही है, जो सोनू सूद से जुड़े हुए हैं।
सोनू सूद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं हालांकि उन्होंने आयकर विभाग के इस सर्वे को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री इस सर्वे से नाराज दिखाई दिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा- सच्चाई के रास्ते पर लाखों मुश्किलें आती हैं, लेकिन जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है। सोनू सूद जी के साथ भारत के उन लाखों परिवारों की दुआएं हैं जिन्हें मुश्किल घड़ी में सोनू जी का साथ मिला था। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी इस सर्च ऑपरेशन को लेकर नाराजगी जाहिर की।