{"_id":"cb2120cd6f4453137a6f5d2186e6ca07","slug":"sonu-nigam-underworld-threat-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनू निगम नहीं करेंगे पुलिस से शिकायत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनू निगम नहीं करेंगे पुलिस से शिकायत
अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 05 Oct 2013 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील से मिल रही धमकियों के कारण सुर्खियों में बने बॉलीवुड के गायक सोनू निगम देश लौट आए हैं। सोनू इस मामले को मीडिया में ज्यादा तूल देने के मूड में नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि यह मेरा निजी मामला है। इसे मैं किसी से शेयर नहीं करना चाहता। सोनू ने इस बात से भी इंकार किया है कि वह धमकियों की मुंबई पुलिस से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने कहा है कि सोनू से शिकायत मिलने पर वह इस मामले को देखेगी। सोनू को सुरक्षा भी दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि छोटा शकील की धमकियों की बात पिछले कुछ दिनों से मीडिया में है।
इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। सोनू पिछले कुछ दिनों से देश में नहीं थे, लेकिन लौटने पर उन्होंने साफ कर दिया कि वह इस मामले को व्यक्तिगत स्तर पर सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मीडिया से कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सोनू को इससे पहले वर्ष 2000 में भी अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिली थीं। तब भी उन्होंने निजी स्तर पर मामला सुलझाया था।
बताया गया है कि छोटा शकील ने सोनू निगम को अपने 2014 के म्यूजिकल वर्ल्ड टूर का कांट्रेक्ट दुबई स्थित एक कंपनी को देने को कहा है। फिलहाल सोनू का यह अनुबंध एक अन्य कंपनी से है।
छोटा शकील ने सोनू को बात न मानने पर देख लेने की धमकी देने के साथ यह भी कहा है कि वह कुछ ऐसे टेप उजागर कर देगा, जिससे सोनू की बदनामी होगी।
बताया जा रहा है कि इस टेप में एक राजनीतिक परिवार की महिला से सोनू की आपत्तिजनक बातचीत रिकॉर्ड है। उल्लेखनीय है कि सोनू का वैवाहिक जीवन विवादों में रहा है।