फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu Nigam reacts to the Fatwa issued on him, says ‘Keep your Rs 10 lakhs ready Maulavi’

गंजा करो और 10 लाख पाओ का फतवा जारी, सोनू बोले- इस रकम से मौलवी बनाओ

Wed, 19 Apr 2017 02:16 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Wed, 19 Apr 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
Sonu Nigam reacts to the Fatwa issued on him, says ‘Keep your Rs 10 lakhs ready Maulavi’
साेनू न‌िगम

सोनू निगम ने अजान पर ट्वीट कर आफत मोल ले ली है। सोशल मीडिया ही नहीं पूरा देश ही उनके इस ट्वीट पर अच्छे-बुरे कमेंट कर रहा है। इसमें बुरे कमेंट करने वालों की संख्या ज्यादा है। इस बयान को लेकर अब सोनू निगम पर फतवा जारी किया गया है। इसमें उनके सिर का मुंडन करने वाले को दस लाख रुपए इनाम देने का ऐलान किया गया है।

विज्ञापन


ये भ्‍ाी पढ़ें- अजान के खिलाफ ट्वीट करने पर सोनू निगम के खिलाफ FIR दर्ज
विज्ञापन


बता दें कि सोनू निगम ने कहा था, 'मैं मुस्लिम नहीं हूं और मुझे अजान की आवाज से सुबह उठना पड़ता है। भारत में इस जबरदस्ती की धार्मिकता का अंत कब होगा।' इसके बाद उन्होंने कई ट्वीट कर अपना गुस्सा भी जाहिर किया। सोनू ने मस्जिदों और गुरुद्वारों में इस्तेमाल होने वाले लाउडस्पीकरों को गुंडागर्दी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की माइनॉरिटी यूनाइटेड काउंसिल की ओर से ये फतवा जारी किया गया है। काउंसिल के वाइस प्रेसिडेंट सैयद शा अली अल कादरी ने कहा कि जो भी सोनू निगम का मुंडन कर और जूतों की माला पहनाकर देशभर में घुमाएगा, उसे 10 लाख रुपए इनाम दिया जाएगा। इस फतवे पर सोनू निगम की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

ये भ्‍ाी पढ़ें- अजान विवाद पर वाजिद खान से बोले सोनू निगम, 'मुस्लिम नहीं भारतीय बनें'

सोनू निगम ने ट्वीट कर कहा, 'अपने 10 लाख रुपए मौलवियों को तैयार करने में लगाएं। साथ ही उन्होंने काउंसिल के वाइस प्रेसिडेंट को दो बजे बुलाया है।' 
ये भ्‍ाी पढ़ें- सोनू के 'अजान' ट्वीट पर पूजा भट्ट ने भी साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed