फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   FIR launched against Sonu Nigam after he posts controversial tweets against azaan

अजान के खिलाफ ट्वीट करने पर सोनू निगम के खिलाफ FIR दर्ज

Wed, 19 Apr 2017 02:03 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Wed, 19 Apr 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
FIR launched against Sonu Nigam after he posts controversial tweets against azaan
सोनू निगम

सोनू निगम ने हाल ही में मस्जिद में होने वाली अजान को लेकर एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था। इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स के साथ नेता-अभिनेता ने भी घेरा। अब खबर है कि औरंगाबाद जिले के एक थाने में सोनू निगम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ये एफआईआर मिल्लत बचाओ तहरीक कमेटी की ओर से दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


बता दें कि सोनू निगम ने कहा था, 'मैं मुस्लिम नहीं हूं और मुझे अजान की आवाज से सुबह उठना पड़ता है। भारत में इस जबरदस्ती की धार्मिकता का अंत कब होगा।' इसके बाद उन्होंने कई ट्वीट कर अपना गुस्सा भी जाहिर किया। सोनू ने मस्जिदों और गुरद्वारों में इस्तेमाल होने वाले लाउडस्पीकरों को गुंडागर्दी बताया।
विज्ञापन


ये भ्‍ाी पढ़ें- दो घंटे तक लिफ्ट में बंद रहीं दीपिका पादुकोण ! वीडियो आया सामना

विज्ञापन
विज्ञापन

अजान के खिलाफ ट्वीट करने पर सोनू निगम के खिलाफ FIR दर्ज

FIR launched against Sonu Nigam after he posts controversial tweets against azaan
सोनू निगम

इन ट्वीट्स के बाद सोनू निगम को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। कई लोगों ने उनके इस ट्वीट को घटिया बताया वहीं कुछ ने हिंदू धर्म में इस्तेमाल होने वाले गानों पर भी आपत्ति जताई। एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने भी सोनू निगम के इस ट्वीट का विरोध किया। उन्होंने कहा, 'मैं हर रोज सुबह चर्च की घंटियों के साथ उठती हूं। इतना ही नहीं बांद्रा की रोड पर ही अजान की जाती है। उस समय मैं अगरबत्ती जलाकर भारत की भावना को सलाम करती हूं।'

इतना ही नहीं कामेडियन से नेता बने राजू श्रीवास्तव ने मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे से लाउडस्पीकर हटाने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लाउडस्पीकर कोई धर्म नहीं मानते। इन्हें मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे...हर जगह से निकाल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं इस बात से सहमत हूं कि अगर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करना है तो एक फिक्स और ऐसे समय पर किया जाए जिससे दूसरों को परेशानी न हो।


ये भी पढ़ें- 18 साल छोटी अविका को डेट करने पर बोले मनीष, 'मैं रात-रात भर रोता था'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed