फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu Nigam quits Twitter over Abhijeet Bhattacharya, fans show support and will miss him

सोनू निगम के ट्विटर छोड़ने से मायूस हुए फैंस, ट्विटर भी करेगा 'मिस'

Wed, 24 May 2017 09:54 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Wed, 24 May 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
Sonu Nigam quits Twitter over Abhijeet Bhattacharya, fans show support and will miss him
सोनू निगम
उस वक्त सभी लोग सकते में आ गए जब सिंगर सोनू निगम ने ट्विटर छोड़ने का ऐलान किया, लेकिन इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता उन्होंने अपना अकाउंट ही डिलीट कर दिया।
विज्ञापन


बता दें कि सोनू निगम ने सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के समर्थन में बुधवार को अपना अकाउंट डिलीट कर दिया और डिलीट करने से पहले उन्होंने कई ट्वीट किए। अभिजीत भट्टाचार्य ने जेएनयू छात्रसंघ नेता शेहला राशिद और अरुंधती रॉय पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद उनका ट्विटर अकाउंट ब्लॉक किया गया।
विज्ञापन


बेशक सोनू निगम अपने अजान वाले ट्वीट के वक्त से कुछ लोगों के राडार पर थे लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि काफी लोग उनके सपोर्ट में भी थे। सोनू निगम की करोड़ों में फैन फॉलोइंग हैं जिनसे वो ट्विटर के जरिए जुड़े हुए थे। एक वही प्लेटफॉर्म रहा जिसके जरिए सोनू निगम अपने फैंस के साथ मुखातिब होते थे, लेकिन अब सोनू के यूं ट्विटर से अलविदा लेने से उनके फैंस जरूर दुखी हैं और उन्हें मिस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 


 

सोनू निगम के सपोर्ट में आए फैंस

Sonu Nigam quits Twitter over Abhijeet Bhattacharya, fans show support and will miss him
सोनू निगम
सोनू निगम ट्विटर की दुनिया से विदा ले चुके हैं लेकिन अभी भी उनके सच्चे फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रेंड कर रहे हैं और उनके सपोर्ट में खड़े हैं। कई लोगों ने तो उनके
अकाउंट को एक्टिवेट करने तक की विनती की है।
   


सोनू निगम एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने हर मुद्दे पर अपने विचार खुलकर रखे। आमतौर पर जहां आम मुद्दों पर भी पूरी फिल्म इंडस्ट्री कई बार चुप्पी साधे रहती है वहीं सोनू निगम ने बेहद संवेदनशील मुद्दों पर भी अपनी राय सामने रखी। लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे या उन्हें ट्रोल करेंगे..ये सब सोनू निगम ने कभी नहीं सोचा और हमेशा बिंदास तरीके से अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed