फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu Nigam considers Mohammed Rafi his musical father says He was my inspiration

Mohd Rafi Birth Centenary: संगीत की दुनिया में वह ही थे मेरे पिता, जन्मशती पर रफी को याद कर भावुक हुए सोनू

Sat, 21 Dec 2024 02:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 21 Dec 2024 02:59 PM IST
सार

Mohammed Rafi Birth Anniversary: 24 दिसंबर को मशहूर गायक मोहम्मद रफी की 100वीं जयंती है। इससे पहले गायक सोनू निगम ने उन्हें याद किया है और कहा कि रफी साहब के संगीत से वे आज भी सीखते हैं।

विज्ञापन
Sonu Nigam considers Mohammed Rafi his musical father says He was my inspiration
सोनू निगम-मोहम्मद रफी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवंगत गायक मोहम्मद रफी का संगीत की दुनिया में क्या योगदान रहा, किसी से छिपा नहीं है। उनके गाए गीत आज भी लोगों को सुकून देते हैं। 24 दिसंबर 2024 को रफी साहब की 100वीं जयंती है। उससे पहले मशहूर सिंगर सोनू निगम उनके बारे में बात करते नजर आए। अक्सर सोनू निगम की तुलना लोग रफी साहब से करते हैं, इस पर सोनू निगम का कहना है कि संगीत की दुनिया में वे उनके लिए पिता समान हैं। उनके साथ तुलना पर कहा कि पिता और पुत्र की कोई तुलना नहीं हो सकती।

विज्ञापन
Trending Videos

बोले- 'वे मेरे प्रेरणास्रोत थे'
सोनू निगम ने कहा कि रफी साहब और उनकी तुलना बिल्कुल काल्पनिक बात है। हकीकत तो ये है कि पिता और पुत्र की कोई तुलना ही नहीं हो सकती। सोनू निगम ने कहा कि वे जैसा भी गाते हैं और जो कुछ भी गाते हैं, कभी अपने उस्ताद जैसे नहीं हो सकते हैं। सोनू निगम ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, 'रफी साहब मेरे लिए बेहद अहम रहे। मेरे लिए ऐसा था कि 'उनके जैसे बनो'। वे कव्वाली, भजन, दर्द भरे गीत गा सकते थे। उंची आवाज वाले गाने और सेमी क्लासिकल गाने भी बखूबी गा सकते थे। एक गायक को ऐसा होना ही चाहिए। वे मेरे प्रेरणास्रोत थे'।

यह खबर भी पढ़ें:
Year Ender 2024: सलमान के घर पर गोलीबारी, साउथ सुपरस्टार ने अपने ही फैन की जान ली; ये रहे साल के 10 बड़े विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली परफॉर्मेंस के दौरान गाया रफी साहब का ये गाना
सोनू निगम ने कहा कि उनसे प्रेरित होने का सिलसिला बचपन से ही शुरू हो गया। उनके माता-पिता- अगम कुमार निगम और शोभा निगम निगम ने उन्हें भी उन्हें रफी साहब से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। सोनू निगम ने कहा, 'मैं आज जो कुछ भी हूं, उसमें रफी साहब ने मेरी मदद की है और मैं आज भी उनसे सीखता रहता हूं। संगीत की दुनिया में वे मेरे पिता समान हैं'। सोनू निगम ने अपने करियर की पहली प्रस्तुति तब दी थी, जब वे महज चार साल के थे और गाना था 1977 की फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' का 'क्या हुआ तेरा वादा'।

यह खबर भी पढ़ें:
Payal Kapadia: पायल कपाड़िया की फिल्म के फैन हुए बराक ओबामा, फेवरेट लिस्ट में किया शामिल

विज्ञापन

स्वर्ण जयंती पर देंगे अपने गुरू को श्रद्धांजलि
रफी साहब की 100वीं जयंती पर सोनू निगम 24 दिसंबर मंगलवार को मुंबई में एक विशेष संगीत कार्यक्रम के साथ अपने गुरु को श्रद्धांजलि देंगे। सोनू निगम ने आगे कहा, 'मैं क्या गाता हूं, उससे फर्क नहीं पड़ता, मैं कभी उनके जैसा नहीं हो पाऊंगा'। सोनू निगम ने कहा, 'मैंने उनके गानों पर रियाज किया। उन पर बाकायदा अध्ययन किया। मैं उनके गानों से नोट्स बनाता था और कुछ पॉइंटर्स जोड़ता था। मैंने मोहम्मद रफी के बारे में इतनी बारीकी से चीजें जानीं, उतनी किसी और ने नहीं की होंगी'। उन्होंने कहा कि वे कभी अपने आदर्श गायक से मिल नहीं पाए, लेकिन फर्क नहीं पड़ता। सोनू निगम का कहना है, 'वे मेरे अंदर हैं। उनसे मुलाकात नहीं हुई, इसकी कमी मुझे नहीं खलती'।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed