फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu Nigam believes if actors fought for singers in their Movies he would still be singing for Shah Rukh Khan

Sonu Nigam: 'अगर अभिनेता गायकों के लिए लड़ते तो मैं अभी भी शाहरुख के लिए गा रहा होता', क्यों बोले सोनू निगम?

Sun, 08 Oct 2023 02:07 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 08 Oct 2023 02:07 PM IST
सार

सोनू निगम ने 1997 में आई 'परदेस' के बाद शाहरुख खान के लिए कई गानों में अपनी आवाज दी है। उन्होंने बताया कि अभिनेता शायद ही कभी अपनी फिल्मों के लिए गायकों का चयन करने के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं।

विज्ञापन
Sonu Nigam believes if actors fought for singers in their Movies he would still be singing for Shah Rukh Khan
शाहरुख खान, सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

90 के दशक और 2000 के दशक की शुरुआत में सोनू निगम बॉलीवुड के सबसे बॉलीवुड के सबसे फेमस गायकों में से एक थे। उन्होंने ये दिल दीवाना (परदेस से), साथिया (साथिया से), सतरंगी रे (दिल से), संदेशे आते हैं (बॉर्डर से) और तन्हाई (दिल चाहता है) जैसे गानों से संगीत प्रेमियों को खुश किया है। आज भी उनके गानों को लोग बेहद पसंद करते हैं। वर्ष 1997 में 'परदेस' के बाद उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए कई गानों में अपनी आवाज दी है। उन्होंने बताया कि अभिनेता शायद ही कभी अपनी फिल्मों के लिए गायकों का चयन करने के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। 
विज्ञापन

'जवान' से शाहरुख-दीपिका की AI तस्वीरें वायरल
विज्ञापन


शाहरुख खान के लिए कहा यह बात
हाल ही में सोनू निगम ने एक बातचीत के दौरान खुलासा करते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता कि वह अपनी फिल्मों में गायकों से लड़ते हैं या हस्तक्षेप करते हैं। अगर ऐसा होता तो मैं अभी भी शाहरुख खान के लिए गा रहा होता। वह सोचते हैं कि यह संगीतकार या निर्देशक का विभाग है। सबसे अच्छा वह जो कर सकते हैं वह है अपनी प्राथमिकता देना, लेकिन वह किसी के लिए नहीं लड़ते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

Shehnaaz Gill: 'किसी किताब को उसके कवर से मत आंकिए', शहनाज ने निर्माताओं से क्यों कही जोखिम उठाने की बात?

हाल ही में इन फिल्मों के लिए गाया गाना
सोनू निगम ने हाल ही में आदिपुरुष, लाल सिंह चड्ढा, मिशन मजनू और शहजादा जैसी फिल्मों के लिए गाना गाए हैं। उन्होंने बताया कि 'लाल सिंह चड्ढा' में उन्हें कैसे गाने को मिला। गायक ने कहा, 'आमिर खुद फिल्म के निर्माता थे, इसलिए उन्होंने सोचा कि यह गाना मेरा होना चाहिए।'  
इंस्टाग्राम पर इन सितारों के हैं सबसे ज्यादा फॉलोअर

एक वक्त इंडस्ट्री में अकेले पड़ गए थे सोनू
बता दें कि एक वक्त ऐसा था, जब सोनू निगम इंडस्ट्री में अकेले पड़ गए थे। हालांकि, फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी उनका साथ सहयोग करने के अपने फैसले पर दृढ़ थे। उन्होंने इस समय को याद करते हुए कहा, ''पीके' में, जब मैंने गाना ‘भगवान है कहां रे तू गाया था, तो संगीत कंपनियों के साथ मेरा झगड़ा हो गया था। लेकिन, राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा ने अपनी बात पर रहे कि 'केवल सोनू ही गाएगा।' 
Raj Kumar: फिल्म फ्लॉप होने पर भी राज कुमार करते थे लाख रुपये का इजाफा, अभिनेता ने खुद बताई थी इसकी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed