फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonam Raghuvanshi Planned Murder Of Husband Raja on the lines of Bobby Akshaye Khanna Ameesha Movie humraaz

Sonam Raghuvanshi: इस फिल्म की कहानी से प्रेरित होकर सोनम ने रची पति के मर्डर की साजिश, राजा के भाई का खुलासा

Wed, 11 Jun 2025 04:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 11 Jun 2025 04:28 PM IST
सार

Sonam Raghuvanshi Humraaz Movie Connection: इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस की गुत्थी सुलझने लगी है। सोनम रघुवंशी ही राजा के हत्याकांड की मास्टरमाइंड है। वहीं, राजा के भाई सचिन ने दावा किया है कि सोनम ने 'हमराज' फिल्म की तर्ज पर इस हत्याकांड की साजिश रची।

विज्ञापन
Sonam Raghuvanshi Planned Murder Of Husband Raja on the lines of Bobby Akshaye Khanna Ameesha Movie humraaz
राजा रघुवंशी और सोनम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा रघुवंशी हत्याकांड से हर कोई स्तब्ध है। राजा के मर्डर की साजिश पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही रची। सोनम रघुवंशी ने पति राजा की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कुबूल की है। मेघालय पुलिस ने पुख्ता सबूतों के साथ सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज का आमना-सामना करवाया। सबूतों की मौजूदगी में सोनम टूट गई और राजा के हत्याकांड में शामिल होने की बात कुबूल की। 

विज्ञापन

Sonam Raghuvanshi Planned Murder Of Husband Raja on the lines of Bobby Akshaye Khanna Ameesha Movie humraaz
सोनम-राजा रघुवंशी, हमराज - फोटो : सोशल मीडिया

राजा के भाई का दावा, 'हमराज' फिल्म की तर्ज पर रची सोनम ने हत्या की साजिश
वहीं राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने दावा किया है कि सोनम रघुवंशी ने फिल्म 'हमराज' की तर्ज पर इस हत्याकांड की साजिश रची। बता दें कि फिल्म 'हमराज' साल 2002 में आई। इसमें बॉबी देओल, अक्षय खन्ना और अमीषा पटेल ने अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिलांग जाने से पहले सोनम ने कराया था राजा का वजन
राजा के भाई ने कहा कि शिलांग जाने से पहले सोनम ने पति राजा का वजन कराया था और खुद का वजन किया था। सोनम का वजन राजा से चार-पांच किलो ज्यादा था। राजा का वजन 65 किलो ग्राम था। भाई ने आरोप लगाया कि सोनम वजन कर यह देखना चाहती थी कि वह राजा को अकेले खाई में फेंक सकती है या नहीं। उसने 'हमराज' फिल्म की तर्ज पर राजा को मारने का प्लान बनाया था।

Kangana Ranaut: राजा रघुवंशी मर्डर केस पर भड़कीं कंगना, सोनम रघुवंशी को लपेटते हुए बोलीं- अपने मां बाप को…

विज्ञापन

1000 फीट गहरी खाई में फेंका था सोनम ने
राजा के भाई का कहना है कि सोनम ने उसी तरह हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया, जैसे 'हमराज' फिल्म में दिया गया था। सोनम ने राजा को एक हजार फीट गहरी खाई में फेंका था, लेकिन वह 200 फीट गहरी खाई पर जाकर फंस गया।

क्या है हमराज की कहानी
फिल्म 'हमराज' में करण (अक्षय खन्ना) और प्रिया (अमीषा पटेल) एक-दूसरे के प्यार में होते हैं। उनकी जिंदगी में राज (बॉबी देओल) आता है, जो बहुत बड़ा बिजनेसमैन है। प्रिया को देखते ही राज उसकी तरफ आकर्षित होता है और शादी का प्रस्ताव देता है। करण तक जब बात पहुंचती है तो वह प्रिया की मदद से राज को धोखा देकर उसका सारा पैसा हड़पने की योजना बनाता है। प्लानिंग के मुताबिक प्रिया राज से शादी करेगी और कुछ समय बाद तलाग देगी। राज से एलिमनी से करण और प्रिया जिंदगी बिताएंगे। मगर, शादी के बाद प्रिया को राज से प्यार हो जाता है। बाद में हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि एक मोड़ पर आकर प्रिया अपने प्रेमी करण की हत्या कर देती है। फिल्म और राजा रघुवंशी मर्डर केस में यही फर्क है कि फिल्म के किरदार प्रिया को अपने पति से प्यार हो जाता है। मगर, सोनम ने खुद ही अपने पति के मर्डर का मास्टरमाइंड प्लान तैयार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed