फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonam kapoor with indian girls

सोनम कपूर चाहती हैं लड़कियां बनें शातिर

Fri, 04 Apr 2014 11:47 AM IST
Updated Fri, 04 Apr 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
sonam kapoor with indian girls

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि महिलाओं को चालाक बनने की जरूरत है क्योंकि उन्हें कोई सशक्त नहीं बनाएगा।

विज्ञापन


क्या चुनाव के बाद महिलाओं की सुरक्षा और समानता से जुड़े मसले में सुधार देखा जाएगा सोनम ने आईएएनएस से साक्षात्कार के दौरान कहा, "महिलाओं को चालाक बनने की जरूरत है। उन्हें कोई सशक्त नहीं बनाने वाला।"

अभिनेता व फिल्मकार अनिल कपूर की बेटी ने कहा, "अगर हम बदलाव चाहते हैं, हमें खुद बदला होगा। हम इस पर सिर्फ बातचीत और कुछ होने की उम्मीद नहीं कर सकते।"

कम हुई चुनाव की गरिमा

sonam kapoor with indian girls

लोकसभा चुनाव में 81.4 करोड़ व्यस्क जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी, जो देश में बदलाव की उम्मीद कर रही है, लेकिन 28 वर्षीय सोनम अलग विचार रखती हैं। सोनम मानती हैं कि चुनाव में गरिमा खत्म होती जा रही है।

उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो, मैं राजनीति के बारे में सकारात्मक होना चाहती हूं, लेकिन मैं यथार्थवादी सोच रखूंगी। मुझे लगता है बदलाव बहुत धीरे आएगा। हम किसे वोट दें? हम किससे बात करें? यह सर्कस हो गया है? यह अप्रिय हो गया है। राजनीतिक परिदृश्य में जिस तरह की लड़ाई चल रही है, मुझे यह गंदा लगता है, इसमें कोई गरिमा नहीं बची।"

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों पीड़ित हैँ लड़कियां?

sonam kapoor with indian girls

पिछले कुछ सालों में महिलाओं के खिलाफ अपराध में तेजी आई है और मतदाता इस संबंध में रचनात्मक बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं।

सोनम कहती हैं, "महिलाओं को छोड़िए, बड़ी दिशा में देखिए, अगर वे इस तरह लड़ने जा रहे हैं, यह निंदनीय है और अत्यधिक अपरिपक्व है। यह हाई स्कूल के चुनाव की तरह है। यह बेहद मूर्खतापूर्ण है।"

हालांकि, सोनम यह मानती हैं कि अगर जनता वोट करेगी तो धीरे-धीरे ही सही बदलाव आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed